Author: azad sipahi desk

महगामा (झारखंड)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को राजमहल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया और नोटबंदी, जीएसटी, जमीन अधिकरण बिल को गरीबों को लूटने का जरिया बताया। साथ ही छत्‍तीसगढ़ से झारखंड की तुलना की ओर कहा कि गठबंधन की सरकार बनते ही झारखंड को भी छत्‍तीसगढ़ की तरह अमीर बना देंगे। मेहरमा में चुनावी रैली के दौरान भी राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रुख दिखा। उन्होंंने यहां भी नोटबंदी का मामला उठाया और कहा कि देश के 10 उद्योगपतियों का टैक्स माफ किया। 21वीं सदी में पानी…

Read More

धनबाद: नागरिकता संशोधन बिल पर सियासी संग्राम गहराने लगा है। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। झारखंड की चुनावी रैली में पीएम ने दो टूक कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही शरणार्थियों का इस्तेमाल किया और अब वह इस विधेयक को लेकर झूठ बोलकर पूर्वोत्तर में आग लगा रही है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथ भ्रम फैला रहे हैं। पूर्वोत्तर के लोगों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। हम उनकी संस्कृति, भाषा, मान, सम्मान को और समृद्ध करने…

Read More

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। 17 सीटों पर 1 बजे तक हुई 45 पर्सेंट वोटिंग. इस चरण में कुल आठ जिलों में वोटिंग हो रही है, जिसमें राजधानी रांची के अलावा हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला खरसावां शामिल हैं। तीसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम को खत्म हुआ। तीसरे चरण में सीपी सिंह, नीरा यादव, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो और राजेंद्र सिंह जैसे दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

Read More

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद एनकाउंटर की न्यायिक जांच का आदेश देते हुए एक जांच आयोग का गठन कर दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस एस अब्दुल नजीर और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस वीए एस सिरपुरकर की अगुवाई में तीन सदस्य वाले जांच आयोग का गठन किया है। एनकाउंटर की जांच के लिए बने आयोग का दफ्तर हैदराबाद में बनाया जाएगा। इस आयोग के सभी सदस्यों को सुरक्षा भी दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस तीन सदस्यीय जांच आयोग को छह महीने…

Read More

तलगाड़िया। चंदनकियारी प्रखंड के महाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा और आजसू एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। राज्य को दोनों ने मिलकर लूटा है। वोट के बिखराव को लेकर अब अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव का नतीजा आते ही फिर दोनों एक हो जायेंगे। इन दोनों पार्टियों की नीयत और नीतियों को जनता जान चुकी है। हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में द्वितीय चरण तक हुए चुनाव में इस सरकार का एक इंजन सीज हो चुका है। चुनाव के…

Read More

झारखंड में विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी पूरे उफान पर है। 81 में से 33 सीटों पर दो चरणों में पलामू और कोल्हान के इलाके में मतदान हो चुका है और अगले 24 घंटे में 17 सीटों पर मतदान होना है। इसके बाद सोमवार 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे और चौथे चरण का चुनाव जहां भाजपा के लिए अपना गढ़ बचाने की चुनौती है, वहीं विपक्षी दल इस भगवा गढ़ को भेदने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। ये 32 सीटें उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर के साथ कोयलांचल-लालखंड में हैं, जहां भाजपा का दबदबा है। 32 में से 22 सीटें अभी भाजपा के पास हैं। इन सीटों पर इस बार मुकाबला इतना जबरदस्त है कि कौन कहां किस पर कब भारी पड़ जाये, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं है। हर दल और उम्मीदवार के अपने-अपने दावे हैं। तीसरे और चौथे चरण में होनेवाले चुनाव और इन सीटों के समीकरणों पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

Read More