Author: azad sipahi desk

खार्तूम: सूडान की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति उमर अल-बशीर को भ्रष्टाचार, विदेश करंसी को अवैध रूप से रखने और अवैध वित्तीय लाभ का दोषी ठहराते हुए 2 साल तक रिफॉर्म सेंटर में हिरासत में रखने का आदेश दिया है। अपने फैसले में जज अल-सादिक अब्देलरहमान ने कहा कि 75 साल के अल-बशीर को कानून के तहत जेल की जगह कम्युनिटी रिफॉर्म सेंटर भेजा जा रहा है, क्योंकि जिनकी उम्र 70 साल हो गई है, वे जेल की सजा नहीं काटेंगे।

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा ने विधायक ताला मरांडी और प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर समेत 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव में पार्टी के निर्णयों के विरुद्ध एवं पार्टी के संविधान की अवहेलना करते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की है। ये हुए निष्कासित : निष्कासित होनेवाले नेताओं में प्रवीण प्रभाकर नाला, तरुण गुप्ता जामताड़ा, सीताराम पाठक जरमुंडी, माधव चंद्र महतो नाला, ताला मरांडी बोरियो, नित्यानंद गुप्ता राजमहल, गेंब्रिएम हेंब्रम बरहेट, लिली हांसदा बरहेट, श्याम मरांडी शिकारीपाड़ा, शिवधन मुर्मू…

Read More

राजनीति में चर्चित चेहरों और सीटों की चर्चा स्वाभाविक रूप से हर चुनाव में होती रहती है। झारखंड विधानसभा चुनाव में इस दफा कोयलांचल की झरिया सीट एक ही परिवार की दो बहुओं के बीच चुनावी लड़ाई के लिए चर्चा में है। यहां मुकाबला दिलचस्प और रोमांचक दोनों है। वर्ष 2014 के चुनाव में यह सीट दो भाइयों के संघर्ष के कारण चर्चा में थी। यूं तो इस सीट पर 17 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं, पर सिंह मेंशन और रघुकुल की चुनावी टक्कर में इनकी चर्चा कम ही होती है। सिंह मेंशन सूर्यदेव सिंह की विरासत का किला है, तो रघुकुल राजन सिंह के बेटों की आरामगाह। इस बार यहां चुनावी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच या यूं कहें कि एक ही परिवार से ताल्लुक रखनेवाली दो महिला नेत्रियों के बीच है। इस लड़ाई में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा और किसके हाथ हार आयेगी, यह 23 दिसंबर को पता चलेगा, पर अभी इतना तो दिख रहा है कि इस सीट पर दो बहुओं की लड़ाई हर दिन दिलचस्प होती जा रही है। झरिया सीट पर दो बहुओं की लड़ाई और सिंह मेंशन तथा रघुकुल के अस्तित्व में आने की कहानी बयां करती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More

पिपरवार। दो बच्चियों के साथ हैवानियत और हत्या के खिलाफ शुक्रवार को पूरा इलाका उबलता रहा। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया और दोषियों को फांसी देने की मांग की। खलारी-पिपरवार की दुकानें और बाजार स्वत:स्फूर्त बंद रहे। विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला रात भर जारी रहा। दिन भर लोगों ने टायर जला कर सड़कों को जाम रखा। एक आरोपी गिरफ्तार छह हिरासत में इस जघन्य मामले में पिपरवार पुलिस ने एक आरोपी सोनू मोची को गिरफ्तार किया है, जबकि छह लोगों को हिरासत में लिया है। जब इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली, तो उन्होंने हैदराबाद की तर्ज पर उन्हें…

Read More

गोड्डा। नितिन गडकरी ने शुक्रवार को रजौन मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी की खूब तारीफ की। इसके बाद गडकरी ने परिवहन मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं को गिनाया, जिसमें जल मार्ग और सड़क मार्ग से जुड़ी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि आज देश में सड़कों का जाल है, प्रधानमंत्री सड़क योजना उनकी ही सोच थी, जिसे पहले अटल विहारी बाजपेयी की सरकार ने और फिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने धरातल पर उतारा। नितिन गडकरी ने अपने भाषण में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की तारीफ करते हुए कहा कि दुबे उनके काफी अच्छे मित्र हैं, वे…

Read More

झारखंड में तीसरे चरण के मतदान के साथ ही 81 में से 50 सीटों पर चुनाव पूरा हो गया है। अब दो चरणों में बाकी बची 31 सीटों पर 16 और 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतदाताओं के फैसले की जानकारी 23 दिसंबर को मिलेगी। इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि यह चुनाव पूरी तरह भाजपा बनाम विपक्ष के रूप में देखा जा रहा है। इन 81 सीटों में से 10 सीटें ऐसी हैं, जिनके परिणाम पर पूरे देश की निगाहें हैं। इनमें से पांच सीटों पर मतदान हो चुका है। इनके बारे में जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर कयासों और अटकलबाजियों की सबसे अधिक जुगलबंदी सुनाई दे रही है। उसी तरह सिल्ली सीट पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी तरह कोडरमा, पांकी और विश्रामपुर के संभावित चुनाव परिणामों के बारे में जोड़-घटाव किये जा रहे हैं। चौथे और पांचवें चरण की जिन सीटों के बारे में जीत-हार की चर्चा सबसे अधिक है, उनमें झरिया, चंदनकियारी, बाघमारा, दुमका और पाकुड़ सीट है। झरिया में जेठानी और देवरानी के बीच मुकाबला है, वहीं बाघमारा में दो दबंग आमने-सामने हैं। दुमका में हेमंत और लुईस मरांडी के बीच जंग है तथा पाकुड़ मेेंं आलमगीर आलम तथा अकील अख्तर की साख दांव पर है। चंदनकियारी सीट पर अमर बाउरी और आजसू के उमाकांत रजक के बीच फाइट टाइट है। जैसे रात के आकाश में लाखों तारों के बीच चमक रहे एक चांद की चर्चा अधिक होती है, वैसे ही झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से इन दस सीटों पर हार-जीत के समीकरणों को समझने की रुचि हरेक झारखंडी में स्वाभाविक रूप से है। इन सीटों पर मुख्य उम्मीदवारों और उनकी टक्कर से निर्मित हुई परिस्थितियों की पड़ताल करती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More