झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान तक नहीं दिया झारखंड मुक्ति मोरचा ने
Author: azad sipahi desk
चरही में जेवीएम प्रत्याशी चंद्रनाथ के लिए झाविमो सुप्रीमो की चुनावी जनसभा चरही। झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को चरही के बिरसा मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा: आप सभी हमारी पार्टी के पक्ष में इस तरह मतदान करें कि आगामी 23 दिसंबर को जब मतों की गिनती हो तो इवीएम से सिर्फ जेवीएम निकले। उन्होंने जनता से वादा किया कि हमारी पार्टी की सरकार बनी तो सबसे पहले गरीबों से छीने गये राशन का कोटा और पेंशन की पुरानी योजनाओं को बहाल करायेंगे। बंद पड़े उद्योग धंधे चालू तो होंगे…
खूंटी। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को खूंटी और तपकरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। खूंटी के सुशील पाहन और तोरपा के झामुमो प्रत्याशी सुदीप गुड़िया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि महंगाई के बोझ तले जनता कराह रही है। प्याज सारे रिकार्ड तोड़ शतक बना चुका है। अन्य खाद्यान्न वस्तुएं भी महंगाई के रिकार्ड तोड़ने की ओर अग्रसर हैं। हेमंत ने कहा कि भाजपा ने 19 में 16 साल से अधिक झारखंड में शासन किया। राज्य की स्थिति बदतर हो गयी है। भाजपा सरकार के…
रांची। पाकुड़ में शनिवार को पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सुदेश कुमार महतो ने अकील अख्तर, सुफल मरांडी के लिए जनादेश मांगा। आम सभा में जनसैलाब से उत्साहित श्री महतो ने कहा कि झारखंडी जमात अब अपने अरमानों को आजसू संग धरातल पर उतारने का इरादा ले चुकी है। आजसू पार्टी की सरकार बनने पर अकील अख्तर, सुफल मरांडी के साथ मिलकर संतालपरगना के विकास के लिए ठोस योजनाएं बनायी जायेंगी। गंगा बेसिन का पानी पाकुड़ के घर-घर तक पहुंचाया जायेगा। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। पारा शिक्षक, सहिया दीदी, आंगनबाड़ी सेविका या अनुबंध में काम करने वालों का भविष्य…
30 नवंबर को झारखंड में पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों और राजनीति के पंडितों की निगाहें दूसरे चरण की 20 सीटों पर जाकर अटक गयी हैं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में इन बीस सीटों में से भाजपा और झामुमो ने आठ-आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं आजसू दो सीटोें पर, कांग्रेस एक सीट पर और जय भारत समानता पार्टी के टिकट पर जगन्नाथपुर सीट से गीता कोड़ा ने विजय हासिल की थी। गीता कोड़ा अब विधायक से प्रमोशन पाकर सिंहभूम से सांसद बन चुकी हैं। दूसरे चरण की इन 20 सीटों में 13 सीटें कोल्हान और सात सीटें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की हैं और इन सभी सीटों में सबसे हॉट जमशेदपुर पूर्वी है, जहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव के मैदान में हैं, वहीं जमशेदपुर पश्चिमी सीट से टिकट कटने के बाद इस सीट से सरयू राय बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। इस मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाते हुए तीसरे कोण पर कांग्रेस के प्रत्याशी और एक्सएलआरआइ के प्रोफेसर गौरव बल्लभ तथा चौथे कोण पर झाविमो के अभय सिंह चुनाव के मैदान में हैं। इन सीटों में जहां कोल्हान की 13 सीटों पर झामुमो के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है, वहीं भाजपा के सामने खुद को साबित करने की। आजसू और कांग्रेस इस चरण में अपनी जीती हुई सीटों पर कब्जा बरकरार रखने की कोशिश करेंगी। वहीं जय भारत समानता पार्टी का अब कांग्रेस में विलय हो चुका है। जमशेदपुर पूर्वी सीट को केंद्र में रखते हुए इन 20 सीटों पर भाजपा और झामुमो की चुनौतियों पर नजर डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।
रांची: झारखंड की 13 सीटों पर 3 बजे तक 64% वोटिंग हुई है। हालांकि मतदान के प्रतिशत में और इजाफा हो सकता है। अभी तक निर्वाचन आयोग की ओर से फाइनल अपडेट नहीं आया है। 3 बजे तक लाइन में लगे मतदाताओं को वोट देने दिया जा रहा है। चतरा में 56.59 फीसद, गुमला में 67.3, बिशुनपुर में 67.04, लोहरदगा में 64.18, पांकी में 64.1, डालटनगंज में 63.9, हुसैनाबाद में 60.9, विश्रामपुर में 61.6, छतरपुर में 62.3, मनिका में 57.61, लातेहार में 61.28, गढ़वा में 66.04, भवनाथपुर में 65.52 प्रतिशत वोट डाले गए।
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में छिटपुट घटनाओं के बीच पहले चरण के लिए 13 सीटों पर मतदान खत्म हो गया। शनिवार को वोटिंग के दौरान पलामू जिले में चैनपुर के कोसियारा गांव में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का मामला देखने को मिला। घटना के वायरल विडियो में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी रिवॉल्वर लहराते नजर आए। वहीं एक अन्य घटना में नक्सलियों ने बिशुनपुर में एक पुल को उड़ा दिया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डेप्युटी कमिश्नर शशि रंजन ने बताया कि हमले की वजह से मतदान प्रभावित नहीं हुआ।…
बागपत: पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल