कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जय श्रीराम के नारे को लेकर पलटवार किया है। सोमवार को बंगाल के जॉयनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ममता दीदी कहती हैं कि बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोल सकते। मैं इस मंच से जय श्रीराम बोल रहा हूं और यहां से कोलकाता जा रहा हूं। ममता दीदी में हिम्मत हो, तो मुझे गिरफ्तार कर लेना। अमित शाह सोमवार को बंगाल में तीन रैलियां करनेवाले थे, जिनमें से ममता सरकार ने जाधवपुर में रैली करने की इजाजत नहीं दी। भाजपा सूत्रों ने…
Author: azad sipahi desk
रांची। राजधानी रांची में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। यहां एक प्रेमी ने शादी के बाद दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन को कार से उतार लिया और बाइक से लेकर उड़ गया। इस पूरे प्रकरण को दूल्हा देखता रह गया और उसके बगल में बैठी दुल्हन कार से उतर कर अपने प्रेमी संग बाइक से फरार हो गयी। मामला नगड़ी थाना क्षेत्र के लाबेद गांव में बीती रात का है। यहां शादी की रस्म पूरी होने के बाद रविवार को विदाई दी गयी। दुल्हन भी तमाम रस्म-रिवाज निभाती रही। इस दौरान किसी को भनक तक…
किस्को (लोहरदगा)। झारखंड समेत पूरे देश में चल रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लोहरदगा के किस्को में उस समय करारा झटका लगा, जब होंदगा गांव में एक व्यक्ति को जैसे ही सूचना मिली कि उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है, उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। लातेहार जिले के कुसमाटांड़ के रहने वाले राजू राम की पत्नी ने रविवार को किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा स्थित अपने मायके में बेटी को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के समय उसका पिता भी अपनी ससुराल में ही था। बेटी पैदा होने के बाद वह काफी बेचैन हो गया।…
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां सीजन खत्म हो गया है। इस सीजन में कई चीजें ऐसी हुईं जो लंबे समय तक याद की जाएगी। अंपायर्स के फैसलों को लेकर चर्चा हो या फिर खिलाड़ियों का रवैया। धोनी आए मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मैदान पर आकर अंपायर से बहस करने लगे। क्रिकेट के चाहने वालों को कैप्टन कूल का यह रवैया रास नहीं आया। अंपायर उल्हास गांधे ने चेन्नै सुपर किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स की एक गेंद को नो-बॉल करार…
आजाद सिपाही संवाददाता छतरपुर (पलामू)। जिले के छतरपुर बरडीहा गांव में जय माता स्टोन चिप्स क्रशर में काम कर रहे मनातू थाना घटसारी गांव निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ जोगीया की मौत क्रशर के पट्टा की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक अपने बहन बरडीहा गांव में रहकर क्रशर में काम करता था। वही बहन दशमी कुंवर ने बताया कि हम खाना बना कर कहि चले गये थे कुछ घंटे बाद गांव वाले लोग ने बताया कि ऐसा घटना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शव को अनदेखा कर जलाने की…
एजेंसी फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 1984 के सिख दंगों पर सैम पित्रोदा ने जो कुछ भी कहा है, वो बिल्कुल गलत है। राहुल गांधी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। इसके लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने बताया कि मैंने उन्हें फोन किया था और कहा था कि उन्होंने जो कुछ बोला है, वो सरासर गलत है। उन्हें ऐसा बोलने पर शर्म आनी चाहिए और सार्वजनिक…
एजेंसी शिमला। हिमाचल में 19 मई को अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिन के भीतर सोमवार को हिमाचल में दूसरी चुनावी जनसभा की। सोलन के ठोडो मैदान में दोपहर बाद विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में रक्षा सौदों को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया गया। देश को आत्मनिर्भर बनने से रोका गया। जमीन से आसमान तक ऐसा कोई सौदा नहीं हुआ, जिसमें भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप न लगे हों। कांग्रेस के कार्यकाल में 70 प्रतिशत रक्षा सामग्री का आयात विदेशों से होता था, लेकिन…
एजेंसी इस्लामाबाद। पाक सरकार ने लाहौर के 11 संगठनों पर बैन लगाया है। इन पर आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और जमात-उद-दावा से जुड़े होने का आरोप है। जैश सरगना मसूद अजहर को हाल ही संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद 2008 में हुए मुंबई हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव फरवरी में हुए पुलवामा हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी। इसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इसके बाद भारत-पाक के बीच तनाव पैदा हो गया था। पाक सरकार ने फरवरी में ही जमात-उद-दावा…
आजाद सिपाही संवाददाता गढ़वा। शनिवार की शाम योगी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा टंडवा में एक ट्रक को जब्त किया गया है। ट्रक पर गाय और भैंस के चमड़े, हड्डियां और प्रतिबंधित मांस लदे थे। यह ट्रक कुड़ू से उत्तर प्रदेश के कासगंज भेजी जा रही थी। योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने इस ट्रक के साथ ड्राइवर पवन कुमार यादव जो फिरोजाबाद का रहने वाला है और सह चालक विजय को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें धर दबोचा और थाना को सौंप दिया। इस मौके पर योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष…
एजेंसी नयी दिल्ली। देश भर के सात राज्यों की 59 सीटों पर छठे चरण का मतदान शाम छह बजे खत्म हो गया। मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हिंसा हुई। यहां भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी पर हमला किया गया और दो कार्यकर्ताओं के मारे जाने की भी खबर आयी। देश में बाकी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। शाम छह बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 66 फीसदी मतदान हुआ। इस दौर में राष्टÑपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर…
वॉशिंगटन : भारतीय वायुसेना को मशहूर अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर मिलना शुरू हो गया है। अमेरिकी कंपनी बोइंग निर्मित AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर दुनिया के सबसे आधुनिक और घातक हेलिकॉप्टर माने जाते हैं। अमेरिका के ऐरिजोना में भारतीय वायुसेना को पहला अपाचे हेलिकॉप्टर सौंपा गया। भारत ने अमेरिका से 22 अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदने की डील की है। इस हेलिकॉप्टर के शामिल होने से भारत की दुश्मन के घर में घुसकर मार करने की क्षमता और बढ़ी है। अपाचे पहला ऐसा हेलिकॉप्टर है जो भारतीय सेना में विशुद्ध रूप से हमले करने का काम करेगा। भारतीय सेना रूस निर्मित एमआई-35 का इस्तेमाल…