Author: azad sipahi desk

रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा द्वारा आजसू के बारे में दिये गये बयान से सियासत गरमा गयी है। गिलुवा ने बुधवार को चक्रधरपुर में कहा था कि कोल्हान में केवल जुगसलाई सीट ही आजसू को दी जायेगी। इसके जवाब में आजसू ने कहा है कि गिलुवा को याद रखना चाहिए कि यह 2019 है और हालात बदल गये हैं।

Read More

सांगली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि यदि भारत का एक भी जवान शहीद हुआ, तो हम दुश्मन के 10 जवानों को मारेंगे। महाराष्टÑ विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित पार्टी की रैलियों में उन्होंने कहा कि भारत अब मजबूत राष्टÑ बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया के नक्शे पर मजबूती से स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 को उखाड़ फेंका और इस मुद्दे पर आज पूरी दुनिया हमारे साथ है। धारा 370 पर कांग्रेस से लेकर एनसीपी ने वोट बैंक की राजनीतिक की खातिर सरकार का विरोध…

Read More

उज्ज्वल विश्वकर्मा श्रीबंशीधर नगर। गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर (नगर उंटारी) थाना पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हमले के 12 घंटे के भीतर जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस के हाउस गार्ड सोनू कुमार और असम में पोस्टेड सीआरपीएफ के जवान विक्रम गोस्वामी समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सोनू कुमार जैप का जवान है और वह फिलहाल मंत्री रामचंद्र सहिस के जुगसलाई स्थित आवास पर हाउस गार्ड के तौर पर तैनात है। एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि कुल 21 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें जैप का जवान सोनू कुमार…

Read More

रांची। जांच और जागरूकता से जेनेटिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की मुहिम केंद्र सरकार ने शुरू की है। इसी कड़ी में गुरुवार को रिम्स में इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की। आनुवांशिक रोगों की जांच और इलाज के लिए देश भर के सरकारी अस्पतालों में निदान केंद्र खोले जायेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने 117 जिलों का चयन किया है, जिसमें 93 आदिवासी बहुल जिले हैं। इन्हीं जिलों में आनुवांशिक रोगों के सबसे ज्याद मरीज पाये जाते हैं। मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि आकांक्षी जिला रांची के लिए यह…

Read More