Browsing: बोकारो

बेरमो उपचुनाव में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल ने पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मंडल अंतर्गत पिछरी सहित विभिन्न टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना। उन्होंने पिछरी बुटनाडीह, डहुआ, कॉलोनी, तुरी कुल्ही, विध्यापुरी मुहल्ला, रोहनियाडीह, जामतांड और मंदिर चौक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। वही रोहनियाडीह में करीब एक दर्जन युवकों ने पार्टी में आस्था व्यक्त किया।

राज्य की महागठबंधन सरकार में बीते नौ दस महीनों में सड़क, पुल-पुलिया, घर-घर पानी पहुंचाने जैसी सभी योजनाएं बंद हैं। पेटरवार में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में प्रचार करते हुए यह बातें सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहीं। वहीं, केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने कहा कि एनडीए के शासन में जिस तेजी से विकास का काम हो रहा था।

साम्य ढूंढे जाने से मिलते हैं और यदि बेरमो तथा दुमका सीट में महागठबंधन और भाजपा के उम्मीदवारों में साम्य ढूंढे जायें, तो कई समानताएं निकलकर सामने आने लगती हैं। दुमका में झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन और अनुप सिंह में साम्य ये है कि ये दोनों युवा हैं और पहली बार जनता की अदालत में हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार लुइस मरांडी तथा योगेश्वर महतो बाटुल में साम्य यह है कि ये दोनों अपनी सीटों पर एक या अधिक बार जीत का स्वाद चख चुके हैं। दुमका में लुइस एक बार जीत हासिल कर चुकी हैं

करगली (बेरमो)। बेरमो विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद, बूथ समीक्षा बैठक और जनसंपर्क अभियान चलाया। अनुप ने अरमो, गोविंदपुर समेत अन्य जगहों पर समीक्षा बैठक की। वहीं प्रत्येक बूथ प्रभारियों को विभिन्न प्रकार का टिप्स दिया। वहीं फुसरो मेन रोड स्थित आर कांप्लेक्स में सुदर्शन समाज के सदस्यों के साथ सीधा संवाद और विमर्श किया। सुदर्शन समाज के लोगों ने अनुप सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का भरो

पारिवारिक विवाद में बीएसल से रिटायर्ड कर्मी की हत्या अपने ही बेटे ने कर दी। घटना की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि बेटे ने पर्स के लिए अपने पिता की मशाला कूटने वाले मुशल से मारकर हत्या कर दी। बताया कि मुशल से सर पर जोरदार हमला किया। इससे पूरा घर लहूलुहान हो गयाी।

रांची, 16 जुलाई (हि.स.)। कोरोना ने बुधवार को झारखंड में अब तक का अपना पिछला सारा रिकॉर्ड तोड़ डाला। एक…

झारखंड में कोरोना से एक और मौत हुई है। रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती 69 वर्षीय महिला मंगलवार को कोरोना से जंग हार गई। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 8 हो गई है। महिला बोकारो के फुसरो कि रहने वाली है। ब्रेन हैम्‍रेज होने के बाद मेडिका में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद महिला को रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां इलाज़ के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। महिला के शव को सुरक्षित रखा गया है।