Browsing: धनबाद

धनबाद के चर्चित गांजा प्लॉट कांड में सीआइडी ने अनुसंधान के बाद साजिश रचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जो लोग गिरफ्तार किये गये हैं, उनमें कतरास के नीरज कुमार तिवारी, तेतुलमारी के रवि कुमार ठाकुर और सुनील कुमार चौधरी शामिल हैं। फर्जी गांजा बरामदगी मामले में निरसा थाना में मामला दर्ज है।

: काेराेना काल में लाशों की भी फजीहत हाे रही है। धनबाद के ही पीएमसीएच में इसका नजारा देखा जा सकता है। नियमानुसार बगैर काेराेना जांच परिवार को शव नहीं साैंपा जा सकता। शव को पहले अस्पताल के इमरजेंसी में लाया जाता है।

बरोरा थाना अंतर्गत चिटाही निवासी डोमन महतो पर जानलेवा हमला मामले में विधायक ढुलू महतो को कोर्ट से राहत मिल गई। विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने सोमवार को विधायक को जमानत देते हुए जेल से मुक्त करने का आदेश दिया। सूत्रों के अनुसार कतरास निवासी महिला के साथ दुष्कर्म मामले में विधायक अभी जेल में ही रहेंगे।

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को अदालत से शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। जिस मामले में दो दिन पूर्व अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजने से इनकार कर दिया था, उसी मामले में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संगीता की अदालत ने विधायक ढुल्लू को 24 घंटे के लिए सशर्त पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश जेल प्रशासन को दिया है।

आजाद सिपाही संवाददाता धनबाद। रंगदारी के एक मामले में विधायक ढुल्लू महतो को कोर्ट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10…

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खुदिया नदी के ऊपर बने बरवापूर्व पुल से एक कार करीब 35 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार तड़के करीब 5:30 बजे की है। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो साल का एक बच्चा शामिल है।

धनबाद एसएसपी अखिलेश बी वारियर ने अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था को लेकर कई पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। जिन पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है उनमें कतरास सर्किल के पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह को निरसा की थाना प्रभारी कमान दी गई।

महुदा पुलिस अंचल के भाटडीह ओपी क्षेत्र के कुमारडीह निवासी तारापद धीवर की 25 वर्षीय पुत्री ने बदन में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरूवार रात्री करीब 2:00 बजे की है। घटना की खबर पाकर मुखिया संपत घोषाल वहां पहुंचे एवं घटना की सूचना भाटडीह ओपी को दिया। ओपी प्रभारी हेमन राम शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया।

बधनबाद जिले में 7वां कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमी गांव का निवासी है। विगत दिनों 28 वर्षीय युवक गुजरात से धनबाद पहुंचा था, जिसे होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया था। उसके बाद स्वाब टेस्ट के लिए भेजा गया, टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिला है। धनबाद डीसी अमित कुमार ने बुधवार देर रात सकी पुष्टि की है।

जिले के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत कुसमाटांड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय नीमटांड के सरकारी शिक्षक विजय प्रजापति से छह हजार रूपये की रिश्वत लेते बलियापुर प्रखंड के बीईओ जया देवी को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।