प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े आॅनलाइन हैकाथन के ग्रैंड फिनाले को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नयी शिक्षा नीति में नौकरी सृजन करनेवाला तैयार करने पर जोर दिया गया है। छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हमें हमेशा से गर्व रहा है कि बीती सदियों में हमने दुनि
Browsing: झारखंड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार पर झारखंड का 65 हजार करोड़ रुपया बकाया है। जब तक एक-एक पाई वसूल नहीं हो जाती, वह चैन से नहीं बैठेंगे। सीएम ने इस बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने गुरुवार को कोल इंडिया द्वारा झारखंड सरकार को दिये गये ढाई सौ करोड़ रुपये का जिक्र करते हुए लिखा है कि कोल इंडिया लिमिटेड की तरफ से खनन के लिए ली गयी जमीन के एवज में ढाई सौ करोड़ रुपये का प्रथम भुगतान हुआ है।
राज्य के बहुचर्चित मेनहर्ट नियुक्ति घोटाले में विधायक सरयू राय ने नया खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस मेनहर्ट को रांची के सीवरेज ड्रेनेज की डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया गया, वह असली मेनहर्ट नहीं थी, बल्कि उसके नाम पर भारत में एक संस्था बना कर निविदा डाली गयी। और काम हासिल किया गया। इसकी जांच होनी चाहिए।
बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने रेप का प्रयास मामले में ढुल्लू महतो को जमानत प्रदान कर दी। वह शुक्रवार को जेल से बाहर आ गये। समर्थकों ने उनका स्वागत किया। बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत
कोविड सेंटर से फरार भाजपा नेता जयवर्धन सिंह की हत्या में शामिल आरोपी अंशु प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मनिका थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने इसकी पुष्टि की है। अंशु प्रसाद को राजहार स्थित कोविड सेंटर में भरती करा कर सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। ज्ञात हो कि गत 27 जुलाई को अंशु प्रसाद राजहार स्थित कोविड सेंटर से फरार हो गया था।
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के लिए वाकई संतोष देनेवाली बात है। अपने कार्यकाल के सात महीने में ही इसने राज्य के उस हक को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है, जो आज तक किसी ने नहीं किया था। झारखंड को पहली बार कोयला खनन के लिए उपयोग की जानेवाली सरकारी जमीन के इस्तेमाल के बदले कोल इंडिया ने ढाई सौ करोड़ रुपये दिये हैं औ
नक्सली संगठनों में नये बदलाव दिख रहे हैं। कई नक्सलियों का संगठन से मोहभंग होने लगा है। शायद यही कारण है कि एक साथ 12 नक्सलियों ने संगठन छोड़ दिया है। इनमें सात इनामी नक्सली शामिल हैं। इन सभी ने अलग-अलग समय में धीरे-धीरे इसी साल संगठन छोड़ा है। इन 12 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। संगठन छोड़कर
एस्सार पावर लिमिटेड के आवंटित प्लांट की नीलामी की तैयारी की जा रही है। कंपनी को लातेहार के चंदवा में पावर प्लांट बनाने के लिए अशोका और चकला कोल ब्लॉक आवंटित किया गया था। कंपनी को पावर प्लांट बनाने के लिए कोल ब्लॉक 1993 में आवंटित किया गया था, जिसे 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया। कंप
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की झारखंड इकाई एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि उसके कुछ विधायकों ने सरकार (मंत्रियों) और संगठन के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेताओं के पास शिकायत की है। इन विधायकों की शिकायत यह है कि सरकार और संगठन में इन्हें तवज्जो नहीं दी जा रही है, इनकी बातें नहीं सुनी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड को पहली बार उसका हक मिला है। गुरुवार को केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहली बार सरकारी जमीन पर खनन के मुआवजे के तौर पर राज्य को ढाई सौ करोड़ रुपये मिले हैं। कोल इंडिया के जबड़े से पहली बार इतनी रकम राज्य सरकार ने
देवघर में जमीन घोटाले के नये-नये तरीके सामने आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी भले ही यह कहते रहें कि जमीन के मामलों में वे नहीं पड़ते, लेकिन देवघर में तो पुलिस ही जमीन कब्जा कर रही है। कोलकाता निवासी स्वाधीनता सेनानी गीता मोहन घोष के पुत्र असीम मोह