Browsing: झारखंड

उम्मीदों में विश्वास के बीज अंकुरित होते हैं। आनेवाले नववर्ष में गुमला के लोग त्रासदी वर्ष 2020 को विदा देने के साथ नयी उम्मीदों को साकार करने के लिए नया संकल्प लेने की तैयारी में जुट गये हैं। नयी उम्मीद और नया विश्वास के साथ नव वर्ष के आगमन की तैयारी में जुट गये हैं।

नये साल 2021 में झारखंड के राजनीतिक दलों खासकर झामुमो-कांग्रेस और भाजपा को नयी चुनौतियों से रू-ब-रू होना पड़ेगा। नये साल में विधानसभा की एक सीट मधुपुर में उपचुनाव भी होना है। इसे लेकर 15 जनवरी को खरमास खत्म होते ही सियासी पारा चढ़ने लगेगा। यह चुनाव इस मायने में भी खास है कि दो उपचुनाव में एनडीए को हार मिली है। इस कारण इस बार एनडीए पूरे दमखम के

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले साल मुझे पूर्व की सरकार ने खाली खजाने की चाभी सौंपी थी। हर विभाग कर्ज में डूबा था। जब सरकार आयी थी तो स्थिति भयावह थी। दूसरे महीने में तनख्वाह कैसे दी जायेगी, यह भी सोचना पड़ता था। यही कारण है कि किसानों की ऋण माफी में एक साल लग गया। मैं वादा करता हूं कि पांच साल बाद झारखंड को किसी के सामने भीख मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में साफ संकेत दिया कि वह दूसरों से एकदम अलग हैं। मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह तो सरकारी था, लेकिन तामझाम बिल्कुल नहीं। सिर्फ जरूरी लोगों को ही बुलाया गया था।

सरकार की पहली वर्षगांठ पर मंगलवार को कांग्रेस भवन में जश्न मनाया गया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी में लड्डू खिलाकर और केक काट कर पार्टी नेताओं- कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कहा कि इस एक वर्ष में राज्य में उग्रवाद और अपराध का बोलबाला रहा। अपराध का शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं हुईं। डेढ़ हजार से ज्यादा महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुर्इं। राज्य में विकास कार्य ठप पड़ा है। ब्लॉक, थाना और अंचल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा के कार्य

29 दिसंबर को बतौर मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करनेवाले हेमंत सोरेन को इस दौरान विपक्ष के कई हमले झेलने पड़े। पर उन्होंने न सिर्फ विपक्ष के हमलों का करारा जवाब दिया बल्कि उन आरोपों को ढाल बनाकर बढ़ चले। विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए भी उन्होंने अपने विरोधियों पर कभी

बिहार में भाजपा और जदयू के बीच चल रहे पावर वॉर के बीच राजद ने CM नीतीश कुमार पर बड़ा पासा फेंका गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि नीतीश अगर तेजस्वी को समर्थन देकर मुख्यमंत्री बना दें तो विपक्ष उन्हें 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दे सकती है। उन्होंने ये बातें रांची में कही हैं।

मंगलवार को हेमंत सोरेन सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन 1710.26 करोड़ के 171 योजनाओं का उद्घाटन व 1529.06 करोड़ की 59 योजनाओं का शिलान्यास किया।

झारखंड में अगले महीने कभी भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यह फिलहाल रेगुलेटरी अथॉरिटी के पास है। वहां से क्लियर होते ही झारखंड को वैक्सीन मिल जाएगा। इसके बाद राज्य में इसका ड्राई रन चलाया जाएगा और ये सफल होने के बाद वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार की कोशिश है कि लोगों को यह फ्री में मिले।

चाणक्य की एक उक्ति राज्य व्यवस्था के लिए दुनिया भर में चर्चित है। यह उक्ति है, कोष मूलो दंड। इसका मतलब किसी भी शासन के लिए सबसे मुख्य उसका खजाना होता है। झारखंड के संदर्भ में इस उक्ति को देखने पर साफ हो जाता है कि प्रदेश के खजाने की हालत बहुत अच्छी नहीं है, हालांकि एक साल पुरानी हेमंत सोरेन सरकार ने पिछले 366 दिनों में इस मोर्चे पर बहुत काम किया है। इस बात में भी कोई शक नहीं कि इस सरकार ने राज्य हित में कई ऐसे कदम उठाये हैं, जिनका अर्थव्यवस्था पर दूरगामी अस