पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अब महज 20 दिन बचे हैं। पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम गुरुवार को समाप्त हो गया। इस चरण के लिए 28 अक्तूबर को मतदान होगा। इस बीच राज्य में एक और फ्रंट की एंट्री हुई है, जो एनडीए और महागठबंधन को चुनौती देगा। गुरुवार को रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने थर्ड फ्रंट का एलान किया। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस फ्रंट के संयोजक
Browsing: झारखंड
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने गुरुवार को साफ कर दिया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कन्हैया कुमार महागठबंधन के चुनावी अभियान में शरीक होंगे। इस घोषणा के बाद साफ हो गया है कि राजद नेता तेजस्वी यादव और कन्हैया कुमार एक मंच पर साथ दिख सकते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में राजद का भाकपा से गठबंधन नहीं हुआ
भारतीय लोकतंत्र का चुनावी इतिहास हमेशा से रोमांचक संघर्षों का गवाह रहा है, लेकिन इसके अलावा एक और बात, जो भारत के चुनावों ने कई बार प्रमाणित की है, वह है इसकी अनिश्चितता और मतदाताओं की निर्णय क्षमता। हर चुनाव भारत के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता आया है, नये किस्से, नये समीकरण और नयी सियासी परिस्थितियों का निर्माण करता रहा है। चुनावों में कई नेता खोते रहे हैं, तो कई नये नेताओं के अभ्युदय का गवाह भी चुनावी मैदान बने हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम बार
रांची। बिहार भाजपा के नये नेता अब नीतीश कुमार हो गये हैं। बिहार चुनाव में भाजपा की ओर से लोजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तस्वीर का उपयोग नहीं करने को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए ये बातें झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा नरेंद्र मोदी को अपना चुनावी चेहरा बनाने से डरने
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज करोनवाले लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों द्वारा ली जानेवाली अधिकतम राशि में संशोधन किया है। इसके तहत कोई भी प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन अधिकतम 12 हजार रुपये ले सकेंगे। पहले यह 18 हजार रुपये निर्धारित था।
। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजीनस धर्म समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें जनगणना प्रपत्र में आदिवासियों के लिए पृथक ट्राइबल कॉलम, जिसे झारखंड में सरना कोड, धरम कोड के नाम से जानते हैं, आवंटित कराने के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद उरांव, राजकु
बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की बुधवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इसके पूर्व बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गये चार उम्मीद
प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने के बयान पर लोजपा को चेतावनी देते हुए बिहार भाजपा ने एक बार फिर दोहराया है कि प्रधानमंत्री पहले भाजपा के नेता हैं और फिर वे देश के पीएम हैं। बिहार चुनाव के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री हैं। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए के चारों घटक दलों यानी भाजपा, जदयू, हम व वीआइपी को छोड़ कोई भी हमारे स्टार प्रचारक की तस्वीर का उपयोग चुनाव में नहीं कर सकता है
बिहार विधानसभा का आगामी चुनाव हर दिन नया आकार ले रहा है और हर दिन समीकरण बदल रहे हैं। आज से 15 दिन पहले का समीकरण पूरी तरह धराशायी हो चुका है और चुनाव मैदान में आमने-सामने आये दो प्रमुख गठबंधनों का आकार और स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। अपनी अलग और विशिष्ट राजनीतिक शैली तथा दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ानेवाले बिहार में 15 साल से सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन का खेमा जीतनराम मांझी की हम और मुकेश सहनी की वीआइपी के शामिल होने से अतिरिक्त ताकत बटोर चुका है, तो लोजपा के रूप में एक अहम सहयो
कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के सभागार में आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब की वार्षिक बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शपथ पत्र भर कर नेत्रदान किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम से कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल को जोड़ेंगे, ताकि जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित बच्चों एवं प्रीमेच्योर बच्चों की रेटिना का इलाज लेजर पद्धति द्वारा मुफ्त हो सके। प्रीमेच्योर बच्चों में रेटिना की बीमारी होने से जन्म के 30 दिन में इलाज नहीं होने
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जीएसटी पर दिक्कत है, लेकिन केंद्र सरकार के साथ इस मुद्दे पर लगातार बातचीत हो रही है। हम केंद्र के रुख का इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हमें राज्य को भी चलाना भी है। मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ट्रेन परिचालन शुरू करने पर विचार हो रहा है। अंतरराज्यीय बसें चलने लगी हैं। दूसरे राज्यों से आवागमन शुरू करने में राज्य सरकार थोड़ा पीछे है, क्योंकि हम संक्रमण की हालत पर नजर रखे हु
