झारखंड में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को गति देने और बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों राज्यों की सीमा पर विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने सहित सुरक्षा-शांति व्यवस्था का जायजा लेने केंद्र से तीन बड़े अधिकारी बुधवार को रांची पहुंचे। इन अधिकारियों में केंद्र में विशेष सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार, सीआरपीएफ के डीजी आनंद प्रकाश माहेश्वरी और सीआरपीएफ के विशेष डी
Browsing: विशेष
कोरोना के बीच अनलॉक-5 की गाइडलाइंस बुधवार को जारी कर दी गयी। त्योहारों के सीजन को देखते हुए सरकार ने अनलॉक-5 में छूट बढ़ा दी है। केंद्र ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की मंजूरी दे दी है। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्वीमिंग पूल भी खोले जा सकेंगे। एंटरटेनमेंट पार्क को खोलने की मंजूरी भी सरकार ने दी है। स्कूल्स, कोचिंग सेंटर और मंदिरों को चरणबद्ध तरीके से खोलने को लेकर राज्य सरकारें 15 अक्टूबर के बाद फैसला ले सकती हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची के चान्हो के अतिरिक्त चाईबासा, सरायकेला, साहेबगंज में भी बच्चियों को नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द वहां की भी हुनरमंद बच्चियां आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी। आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड की बच्चियां अलग पहचान बनायेंगी। यह हमारा विश्वास है। सीएम बुधवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी से झारखंड भी अछूता नहीं है। बिहार के 10 जिलों की सीमाएं झारखंड से सटी हैं और यहां की लगभग पांच दर्जन सीटों पर प्रत्यक्ष-परोक्ष तौर पर चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने में झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता-नेताओं की
स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे संवेदनशील मामला, यानी अयोध्या से जुड़ा अंतिम विवाद भी 30 सितंबर को खत्म हो गया। अदालत ने 28 साल पहले छह दिसंबर, 1992 को विवादित ढांचा ढहाये जाने के मामले के सभी 32 आरोपियों को यह कहते हुए बरी कर दिया कि ढांचा गिराये जाने से पहले कोई साजिश नहीं रची गयी थी। अदालत ने इसे एक स्वत: स्फूर्त घटना करार देकर श्रीराम जन्मभूमि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में अब कोई भी महिला सड़क पर हड़िया-दारु बेचती नहीं दिखे, यह राज्य सरकार का संकल्प है। कोई भी महिला हड़िया-दारु बनाने और बेचने का कार्य मजबूरी में ही करती हैं। हड़िया-दारु बनाने और बेचने वाली महिलाओं को अब आजीविका से जोड़कर तथा हरसंभव मदद कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम सरकार करेगी।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को अचानक रजरप्पा स्थित बोरिया बाबा के आश्रम में पहुंचे। देवेंद्र फडणवीस ने यहां बोरिया बाबा आश्रम में बोरिया बाबा उर्फ हरेराम आचार्य से बंद कमरे में बातचीत और पूजा भी की। इस दौरान मौके पर झारखंड के भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता बिंदुभूषण दुबे भी मौजूद रहे
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार किसानों का दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करेगी। इससे 25 हजार तक का कर्ज लेनेवाले किसानों को तत्काल लाभ मिलेगा। वर्तमान में गठबंधन सरकार चुनावी घोषणापत्र में किसानों की लोन माफी को लेकर किये गये वादों को पूरा करने का काम करेगी। वहीं नियोजन नीति पर हा
झारखंड की दो विधानसभा सीटों के लिए होनेवाले उप चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। दुमका और बेरमो में तीन नवंबर को मतदान होगा। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में होनेवाला यह पहला उप चुनाव है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन दोनों सीटों पर कब्जे के लिए सियासी रणनीतियां बनायी जाने लगी हैं। यह मुकाबला बेहद कांटे का होगा, क्योंकि सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस जहां इन दोनों सीटों पर कब्जा बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी, वहीं भाजपा विधानसभा चुनाव में हुई करारी पराजय का बदला लेने की हरसंभव कोशिश करेगी। सीटों पर कब्जे के साथ सत्ताधारी गठबंधन के लिए एक और चुनौती इस उप चुनाव में है और वह यह कि इन दोनों सीटों के परिणाम राज्य सरकार के नौ महीने के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी होगा। जहां तक प्रत्याशियों का सवाल है, तो सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई व्यवधान नहीं है, उसने दुम
चुनाव आयोग ने दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया है। दोनों सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा, जबकि 10 नवंबर को मतगणना होगी। मंगलवार को जारी चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव संपन्न होंगे।
। संसद से पारित कृषि विधेयक कानून को किसान विरोधी बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार को विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लेकर राजभवन तक निकाला गया। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कांग्रेसी हाथों में तख्ती भी लिये हुए थे। इसमें लिखा था- तुम जमीन पर जुल्म लिखो, हम आसमां पर इंकलाब लिखेंगे…। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, सांसद धी
