मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी देश और झारखंडवासियों को ईद की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रेम और भाईचारे के इस पावन पर्व पर आप सभी से आग्रह है घर पर ही नमाज अदा कर इंसानियत और खुशहाली के लिए दुआ करें।
Browsing: विशेष
झारखंड सरकार ने देश के विभिन्न इलाकों से हवाई मार्ग से पहुंचने वाले लोगों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार फ्लाइट से आनेवाले लोगों को 14 दिनों के होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इस दौरान कोई समस्या आने अथवा लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल को जानकारी देनी होगी।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफल होते हुए रांची जिला ने कई उपलब्धियां हासिल की है. अब रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है. अब रांची ऑरेंज जोन में आ गया है. उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने आज पत्रकारों से बातचीत में बताया.
खलारी थाना क्षेत्र के मचवा टांड में शुक्रवार की देर रात 25 वर्षीय एक युवक की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर लगा, जिसे पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रात में युवक के साथ ही सोया था और सुबह से मानसिक रूप से विक्षिप्त की तरह हरकत कर रहा था।
रांची। झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से ईद की नमाज अपने घरों में ही अदा…
निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-2 राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों युवक हजारीबाग जिले के चौपारण क्षेत्र हजारीबाग धमना गांव के निवासी बताये गये हैं।
सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांकीडीह गांव के टोला मणिपुर में दो सगे भाईयों के बीच हुए मारपीट में…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार को कोरोना संकट से निबटने के लिए विपक्ष के साथ बैठक कर ठोस रणनीति बनानी चाहिए। इससे कोरोना के खिलाफ जंग के लिए संयुक्त और ठोस एजेंडा बनाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई विपक्षी दलों की बैठक में झारखंड का पक्ष रखते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की समस्या दूसरे प्रदेशों से अलग है।
जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर प्रवासी मजदूरों और राहगीरों का कल्याण का भार उठाने का आग्रह किया है। सरयू राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी मजदूरों को भारत का नागरिक मानते हुए इनके कल्याण का भार अपने ऊपर लें। इससे उन्हें यश की प्राप्ति होगी।
कोरोना संकट के कारण पिछले 57 दिन से लॉकडाउन में चल रहे भारत में यदि आज की दो बड़ी समस्याओं के बारे में पूछा जाये, तो लोग महामारी के बाद प्रवासी मजदूरों की तकलीफों का ही नाम लेंगे, लेकिन शायद ही किसी ने उन मजदूरों की समस्या की तरफ ध्यान दिया है, जो अपने ही राज्य के दूसरे जिलों में या तो फंस गये हैं या अपने गांव लौटे हैं। इन्हें न तो कोई विशेष सहायता मिली है और न ही इनकी तकलीफों का किसी को आभास है।
कोरोना संकट से जूझ रहे अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉकडाउन हटाए जाने के संदर्भ में बात करते हुए…