रांची-टाटा रोड तमाड़ थाना क्षेत्र के नुरपा मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक गम्भीर रूप से घायल हो गया, घायल को तमाड़ पुलिस ने रिम्स भेज दिया।
Browsing: विशेष
एसपी अजय लिंडा के आदेश पर जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो और चैनपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीत कुमार के नेतृत्व में हुए कार्रवाई ने टीम ने बोकेंया और दुली के पास कोयल नदी से अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे 11 ट्रैक्टर को किया जब्त.
पांकी थाना क्षेत्र के सुरजवन के पास रोड निर्माण में लगी जेसीबी को टीपीसी ने फूंका। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस।
ओडिशा के क्योंझर स्थित पावर ग्रिड में काम करने वाले जमशेदपुर पटमदा के 19 मजदूर शुक्रवार सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास मिले। पूछने पर उन्होंने बताया कि करीब 200 किलोमीटर पैदल चले हैं और तीसरे दिन जमशेदपुर पहुंचे हैं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे हर एक झारखंडी को घर वापस लाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। राज्य वापस आने को इच्छुक 6.85 लाख झारखंडियों को क्रमबद्ध तरीके से राज्य सरकार रेलवे एवं केंद्र सरकार से सामंजस्य स्थापित कर जल्द से जल्द लाने का प्रयास कर रही है।
कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे 130 करोड़ लोगों के इस देश के करीब 25 लाख लोग भूखे पेट और नंगे पैर इस चिलचिलाती धूप में सड़कों पर हैं और घर वापस जाने के लिए जद्दोजहद में जुटे हैं। ये वे लोग हैं, जिनकी बदौलत देश की अर्थव्यवस्था के पहिये को ताकत मिलती है, यानी मजदूर। ये लोग कोरोना महामारी के साथ-साथ भूख और बेकारी से बचने के लिए अपने देस लौटने के लिए अपनी जान की परवाह किये बगैर निकल पड़े हैं और अंजाने में मौत के मुंह में समा रहे हैं।
देश में लागू लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में आज सुबह तड़के बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। कपाट खुलने…
राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को पलामू के चार, कोडरमा और जमशेदपुर के एक-एक संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। छह मरीज मिलने के बाद राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 188 हो चुकी है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारियों का झारखंड सरकार ने स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
रांची. लॉकडाउन के दौरान नई दिल्ली स्टेशन से चलकर राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 10 बजे रांची स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी। सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराकर प्लेटफॉर्म से बाहर निकला गया।
लॉकडाउन में विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों की वापसी को लेकर ट्रेनों की आवाजाही अब तेज हो रही है। गुरुवार सुबह आंध्र प्रदेश के नागुलपल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन कोडरमा जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन पर कुल 1550 श्रमिक सवार थे, जिनमें कोडरमा के 384 प्रवासी शामिल हैं। तीन दिनों के भीतर कोडरमा पहुंचने वाली यह तीसरी ट्रेन है।