अजय शर्मा रांची। धनबाद के चर्चित गांजा प्लॉट कांड के अनुसंधान में जुटी सीआइडी के अधिकारियों ने गुरुवार को आठ…
Browsing: विशेष
इंडियन पोस्ट एंड टीसी एकाउंट्स एंड फाइनांस सर्विस के अधिकारी निरंजन कुमार के विरुद्ध गुरुवार को निगरानी ने पीइ दर्ज कर लिया है। निगरानी के डीजी नीरज सिन्हा ने जांचकर्ता अधिकारी को निर्देश दिया है कि 15 दिनों के अंदर इसकी जांच पूरी की जाये। साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज की जाये। निरंजन पर आरोप है कि पुराने परिचयों का दुरुपयोग कर जेयूएसएनएल तथा जरेडा के निदेशक बने। इस पद के लिए वह कोई योग्यता पूरी नहीं करते थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिया है कि लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से छूट दी जायेगी। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में छूट दी गयी है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी शर्त के साथ छूट दी गयी है। 30 से 35 प्रतिशत कर्मचारी औद्योगिक इकाइयों में एक समय काम कर सकते हैं। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देश के अनुसार क्रमवार छूट दी जायेगी। राज्य के हालात पर विचार किया जा रहा है।
किरायेदार की साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप करने के मामले में आरोपी मो शकील अहमद को पोक्सो की विशेष अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनायी है। साथ ही उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि नहीं देने पर अभियुक्त को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। उसे अदालत ने बीते बुधवार को दोषी ठहराया था।
कोरोना संकट के इस दौर ने पूरी दुनिया को कई नयी चीजें सिखायी हैं और कई नयी परंपराएं स्थापित हुई हैं। गुरुवार 28 मई का दिन इसी कड़ी में एक दिन रहा, जब उत्साही युवाओं की एक टोली ने झारखंड के 180 प्रवासी श्रमिकों के लिए विमान की व्यवस्था कर दी और उन्हें रांची भेज दिया। इन युवाओं ने क्राउड फंडिंग के जरिये महज कुछ घंटों के भीतर 11 लाख रुपये जुटा लिये और किराये पर विमान ले लिया।
पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टेबो थाना क्षेत्र के मनमाडु बेड़ा जंगल में पीएलएफआई और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें तीन पीएलएफआई उग्रवादी ढेर हो गए। जबकि एक उग्रवादी घायल है। घटना गुरुवार अहले सुबह पांच बजे की है।
पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाकर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सुभाष कुमार रवानी , चंद्रकांत रवानी, प्रदीप कुमार यादव और गणेश कुमार रवानी प्रताप पुर गांव करो थाना के रहने वाले हैं जबकि मुकेश कुमार मण्डल ग्राम ठेगाडीह पथरोल थाना का रहने है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 13 मोबाईल, एटीएम 14, लेपटॉप 1, बैंक पासबुक 12, चेकबुक 6 और नकद 20 हजार रुपया बरामद किया गया है।
रांची के हिंदपीढ़ी के जोखिम क्षेत्र को छोटा किया गया है। कई मोहल्लों से बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है। इनमें मुजाहिद नगर, निजाम नगर छोटा तालाब नूर नगर को (जोखिम क्षेत्र )सील मुक्त किया गया हैं। इसके अलावा छोटा तालाब, पुरानी स्कूल मैदान, अखड़ा चौक, कुम्हार टोली, हरमू पुल और नूर नगर जाने वाले रास्ते का बैरिकेडिंग खोला गया हैं।
वैश्विक कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन में विभिन्न राज्यों में कई प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। गुरुवार को पहली बार प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज द्वारा उसे राज्य भेजा गया। प्रवासी मजदूरों को अंतर राज्य विमान सेवा द्वारा झारखंड भेजा गया। महाराष्ट्र के मुंबई से एयर एशिया विमान द्वारा 174 प्रवासी मजदूरों के परिवारों को झारखंड भेजा गया।
झारखंड पुलिस एक्ट का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसमें कई बड़े अधिकार पुलिस अधिकारियों को मिलेंगे। क्षेत्रीय जोनल आइजी का पद पुनर्गठित किया जायेगा। सिविल सर्विस बोर्ड में भी संशोधन होगा। साथ ही राज्य सुरक्षा आयोग के गठन पर भी बल दिया गया है। तीन शहरों में पुलिस कमिश्नर की व्यवस्था होगी, जहां पुलिस अधिकारी को गोली चलाने के आदेश का अधिकार होगा। अभी फायरिंग का आदेश मजिस्ट्रेट देता है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अब झारखंड और यहां के लोग अपने पैरों पर खड़े होंगे। इसके लिए सरकार जल्द ही कई कदम उठायेगी। एक-एक रुपये के लिए अभी केंद्र की ओर टकटकी लगानी पड़ती है। यह स्थिति अब नहीं चलनेवाली। झारखंड सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकती है। बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से बात करते हुए सीएम ने यह संकेत दिया।
