Browsing: विशेष

कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के किये कार्यों की तारीफ केवल राज्य में ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया में भी हो रही है। इसे देखते हुए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक लेक्चर प्रोग्राम के लिए आमंत्रण भेजा है। यह लेक्चर 20 फरवरी को होना है।

चुटिया में एक नशेड़ी पिता ने शनिवार सुबह अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बेटी को मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि मासूम बच्ची लगातार रो रही थी। उसके रोने की आवाज से पिता गौतम प्रसाद इतना चिढ़ गया कि उसे उठा कर पटक दिया। इसके बाद भी जब बच्ची चुप नहीं हुई, तो उसने गला दबाकर मासूम की हत्या कर दी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार की आवाज सुन कर पड़ोसी वहां पहुंचे और आरोपी पिता को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जम कर पिटाई कर दी और पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।

अब रांची के वोटर लिस्ट से नाम हटाने वालों की जांच होगी। जांच में सही कारण मिलने पर ही वोटर का नाम वोटर लिस्ट से हटेगा। डीसी छवि रंजन ने शनिवार को इस संबंध में सभी पदाधिकारियों को आदेश दिया है। शनिवार को निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

किसे तोड़ना है और किसे जोड़ना है। अब तो राजनीतिक दल इस नैतिकता को भी भूलते जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में सात में से जदयू के छह विधायकों को भाजपा द्वारा अपने पाले में करने के बाद यह चर्चा आम हो गयी है। खासकर बिहार का राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। बिहार में का बा, बिहार में इ बा के चुनावी जुमले के बाद अब यह चर्चा भी आम हो गयी है कि अभी बिहार में राजनीतिक बवाल बा। इतना कुछ होने के बाद भी जदयू के राष्टÑीय अध्यक्ष बिहार के सीएम नीतीश कुमार कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि क्या नीतीश कुमार सत्ता के लिए इतने बेबस हो गये हैं कि कुछ बोल नहीं पा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य के मंत्री और विधायक भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछली सरका

बरियातू के डीआइजी मैदान का चियांकी स्टेट वित्त मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव का घर तो है ही, उस अनोखे सम्मान की निशानी भी है, जिसका स्मारक इस घर के आंगन में खुदी दो कब्रे हैं। ये कब्रें हैं जूली और टाइगर की। जूली

फर्जी गांजा कांड में महगामा के पूर्व थानेदार संजय साहू और कांड के अनुसंधानक को सस्पेंड कर दिया गया है। गंभीर आरोप को देखते हुए डीजीपी एमवी राव ने दोनों जूनियर पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में तत्कालीन एसपी से पूछताछ की गयी है। यह मामला भी धनबाद के गांजा कांड से जुड़ा है।
क्या किया था पुलिस ने बीसीएलकर्मी चिरंजीत घोष को फंसाने के लिए पहले धनबाद के निरसा में एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गांजा प्लांट किया और

कोविड के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से सभी क्लास के लिए सिलेबस तैयार करने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल अब परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत जैक की तरफ से 8वीं और 9वीं का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया गया है। अगले सप्ताह 10वीं और 12वीं का मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिया जायेगा। जैक सूत्रों की मानें तो अगले सप्ताह

रिम्स में इलाजरत एक विक्षिप्त ने शुक्रवार को जमकर उत्पात मचाया। तीसरे फ्लोर पर स्थित न्यूरो सर्जरी विभाग के छज्जे पर पहुंच कर विजय नाम का मरीज लोगों को चिल्ला-चिल्लाकर कूदने की धमकी देता रहा। लगभग एक घंटे के ड्रामे के बाद वह अपने बेड पर आकर बैठ गया।

चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। दो प्लेयर्स टेस्ट डेब्यू करेंगे। ये हैं- शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋद्धिमान साहा से लेकर ऋषभ पंत को सौंपी गई