Browsing: विशेष

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नये साल में सरकार की गतिविधियों में तेजी आयेगी। विकास की रफ्तार को गति दी जायेगी। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को साहेबगंज जिले के पतना में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर कई योजनाओं की सौगात जनता को देंगे।

हमें मोर्चा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना है। इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के स्वागत सह परिचय समारोह में ये बातें पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि मोर्चा के प्रयास से ही भाजपा के सांसद और विधायक चुने जाते हैं। ऐसे में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। आनेवाले समय में कई ऐसे कार्य हैं, जिसे जनता के बीच ले जाने का कार्य मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे।

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान आंदोलन की आग धधक रही है। उसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य बड़ा मुद्दा है। वहीं झारखंड में धान खरीद को लेकर किसानों की पीड़ा कम नहीं हो रही है। बेबस किसान अपनी कर्ज अदायगी या अन्य जरूरी सामानों की खरीद के लिए साहूकारों के हाथ 11 रुपये प्रति किलो

झारखंड में हिमालय से आने वाली हवा का प्रकोप जारी है। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रांची के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक सोमवार को डाल्टनगंज सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम ताप

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक साल का कार्यकाल 29 दिसंबर को पूरा होगा। सीएम जो चाह रहे थे, वह कोरोना के कारण नहीं कर पाये, लेकिन अगले साल इन सब विकट परिस्थितियों से बाहर निकलने की पूरी कोशिश करेंगे और झारखंड को विकास की एक नयी दिशा देंगे। सोमवार को दुमका स्थित आवास में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा, पिछली सरकार ने पांच साल में जिस तरह से इस राज्य को दलदल में धकेल दिया है, उससे बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती है।

आॅल इंडिया अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग एंप्लॉय कोआर्डिनेशन काउंसिल की बैठक सीसीएल विचार मंच सभागार में सोमवार को हुई। विद्युत विभाग के जेनरल मैनेजर राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में छह घंटे चली बैठक में सभी विभागों में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों के साथ हो रहे जातिगत दुर्व्यवहार, आरक्षण प्रमोशन को लेकर विभिन्न प्रकार के मुद्दे उठाये गये। सभी ने बारी-बारी से अपने-अपने विभागों की समस्या को रखा। संजय कुमार ने विस्तार पूर्वक सभी को

राजनीति में बाहुबली वही होता है, जिसके इशारे पर सत्ता कदमताल करती हो और पश्चिम बंगाल में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा भी यहां बाहुबली होने का ख्वाब देख रही है। भाजपा ने बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 200 पर जीत का दावा करके राजनीति गरमा दी है। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए अमित शाह समेत भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने यहां पूरी ताकत झोंक रखी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह जनता की सरकार है और लोगों की समस्याओं को सुनना और उसका निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दुमका स्थित मुख्यमंत्री आवास में आम लोगों से मुलाकात के क्रम में ये बातें कहीं। इस मौके पर उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी। साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

धानी समेत झारखंड के करीब हर हिस्से में ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया है। रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इधर, रांची के पास मैक्लुस्कीगंज में रविवार सुबह ओस की बूंदें जम गयीं। मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर तक इसी तरह ठंड बढ़ेगी। क्योंकि हिमालय की ओर से आ रही ठंडी हवा का असर पूरे

काफी अंतराल के बाद सोमवार से सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुलनेवाले हैं। कोरोना को देखते हुए स्कूलों ने तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही आॅड-इवन रोल नंबर की तर्ज पर बच्चे स्कूल आयेंगे। वहीं निजी स्कूलों में बच्चों को लाने और ले जाने की जिम्मेवारी अभिभावकों को सौंपी गयी है। फिलहाल दसवीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की व्यवस्था हुई है। इसे लेकर स्कू

मोरहाबादी मैदान में कड़ाके की ठंड और धारा 144 के उल्लंघन के डर के साये में आरक्षी बहाली की अंतिम मेरिट लिस्ट निकालने के लिए अभ्यर्थी डटे हैं। मोरहाबादी मैदान के वापू वाटिका के पास 30 नवंबर से लगातार धरना देने के बाद भी जब उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, तो 10 दिसंबर से उनकी भूख हड़ताल भी शुरू हो गयी है। लेकिन अब भी उनकी झोली खाली है।