रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने के लिए शनिवार को भी नेता पहुंचे। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, गया जिले के गुरुआ विधायक विनय यादव और नालंदा के विधायक राकेश रोशन शामिल थे। लालू से मुलाकात के बाद विधायक राकेश रोशन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अपने सुप्रीमो लालू यादव का आशीर्वाद लेने आया
Browsing: विशेष
देश का संविधान बनाने में अहम भूमिका निभानेवाली पश्चिम बंगाल की धरती पर आज संवैधानिक प्रावधान और संघवाद की अवधारणा दम तोड़ती नजर आ रही है। राज्य सरकार की मुखिया दीदी ममता बनर्जी की दादागिरी ने माहौल को इतना विकट बना दिया है कि इस प्रदेश के भविष्य के बारे में कोई भी आकलन खतरे से खाली नहीं है। केंद्र-राज्य के बीच के रिश्तों में ममता सरकार ने जो तल्खी पैदा की है, उसकी जड़ में कहीं न कहीं सियासी तिकड़म ही है। अगले तीन-चार महीने में राज्य में होनेवाले विधानसभा
कोयला तस्करी में एक नया नाम उभर कर सामने आया है, अरुण साव का। यह नाम इन दिनों पुलिस अधिकारियों की जुबान पर भी है। उसने नया कारोबार शुरू किया है, वह भी कोयला तस्करी का। रांची का रहनेवाला बताया जाता है, लेकिन धंधा कोयलांचल में करता है। झारखंड के कई पुलिस अधिकारी उसके सीधे संपर्क में हैं। वह जहां से चाहता है, वहीं से तस्करी शुरू कर देता है।
राज्य में ऐसे उद्योगों की स्थापना की जाये, जिससे अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो और राजस्व भी मिले। राज्य में रोजगार सृजन करना सरकार की प्राथमिकता है। झारखंड मंत्रालय में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं। उन्होंने उद्योग सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में साइकिल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना का जल्द से जल्द प्रयास हो।
रांची के डाकघरों में 32 लाख के घोटालो का खुलासा हुआ है। पता चला है कि बड़े पैमाने पर डाकघरों में जमा पैसे का उलटफेर हुआ है। शुक्रवार को शहर के डेली मार्केट थाने में डाकघरों में घोटाले से संबंधित मामला पहुंचा। इससे पता चला कि डाक विभाग के ही दो कर्मचारियों ने चार साल में 74 लोगों को 32 लाख रुपये का चूना लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर माम
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत पर अब छह सप्ताह के बाद झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई होगी। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद की ओर से अदालत से समय की मांग की गयी।
20 साल के युवा झारखंड की जब देश-दुनिया में चर्चा होती है, तो इसके गर्भ में छिपे खनिज पदार्थों के अकूत भंडार का जिक्र जरूर होता है। कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट और तांबा से लेकर यूरेनियम तक झारखंड की धरती से निकलता है और यही कारण है कि यह प्रदेश दुनिया भर की कंपनियों की निगाह में हमेशा ब
झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से ही इस प्रदेश में जो धंधा सबसे अधिक फला-फूला, वह है जमीन का कारोबार। राज्य का कोई कोना ऐसा नहीं बचा, जहां जमीन कारोबारी नहीं फैले और कोई ऐसा शहर-कस्बा नहीं बचा,
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का तीन सदस्यीय प्र्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से कांके रोड स्थित उनके आवास में मुुलाकात की। आंदोलनकारियों ने विधान सभा अध्यक्ष को झारखंड आंदोलनकारियों के मान, सम्मान, अस्तित्व और स्वतंत्रा सेनानी का दर्जा देने की 14 सूत्री मांगों के समर्थन पत्र दिया। विधानसभा अध्यक्ष रवीं
दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात पांच बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला अपने पति के साथ मेले से वापस घर आ रही थी और इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया था। पीड़िता के बयान पर बुधवार को थाना में एफआइआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की सफलता का प्रतिशत इतना अधिक कैसे हो रहा है। क्या यह केवल लोकप्रियता और विवादास्पद मुद्दों को उछालकर ध्रुवीकरण की राजनीति का कमाल है या इसके पीछे कोई ठोस रणनीति। इस सवाल का एक ही जवाब है कि भाजपा भारतीय राजनीति की वह ताकत बन चुकी है, जि