राजधानी रांची में कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिम्स में मौत के बाद शव दफनाने को लेकर शहर में विरोध को…
Browsing: स्पेशल रिपोर्ट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त गिरिडीह और उपायुक्त हजारीबाग को जन वितरण प्रणाली की दुकानों द्वारा खाद्यान्न वितरण में बरती जा रही अनियमितता पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम ने सभी उपायुक्तों को निगरानी दल का गठन करने को भी कहा है।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार से लॉक डाउन की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ाने का आग्रह किया है। श्री मरांडी ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण झारखंड सहित पूरी दुनिया के हालात जगजाहिर हैं। झारखंड में भी रोज नये केस का निकलना शुभ संकेत नहीं है।
कोरोना संकट से जूझ रहे झारखंड के लिए 10 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा, क्योंकि राज्य की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में एक स्वर से इस खतरे से राज्य को बचाने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह प्रयास इस जंग में एक बड़ा और महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले किसी राज्य ने इस तरह की बैठक का आयोजन नहीं किया था।
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जीतने में जुटे झारखंड को शुक्रवार को उस समय बहुत ताकत…
रांची-बोकारो में भीलवाड़ा मॉडल लागू करने की जरूरत खतरनाक महामारी कोरोना का संक्रमण झारखंड में फैलने लगा है। अब तक…
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कोरोना के मरीज काफी विलंब से मिले हैं। कोरोना एक आपदा है। यह कल क्या रूप लेगा, कितना भयावह होगा। कितना खतरनाक होगा या फिर खत्म हो जायेगा, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। जहां तक लॉकडाउन का सवाल है, तो कोरोना के प्रभाव को देखते हुए समय के अनुरूप ही इस पर फैसला होगा कि लॉकडाउन को खोला जाये या फिर कंटीन्यू किया जाये।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दवाइयों और मास्क के निर्यात के लिए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने गुरुवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा, बिग बॉस मोदी जी, झारखंड को लग्जरी बजट दीजिए। तभी यहां की गरीब जनता कोरोना वायरस से जंग लड़ पायेगी। थाली और ताली बजाने से कोरोना वायरस नहीं भागने वाला है।
नई दिल्ली भारत समेत आज पूरी दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त हो गयी है। पूरी दुनिया में अबतक 15 लाख…
यह समय हेमंत सरकार को कठघरे में खड़ा करने का नहीं, मिसाल कायम करने का है अंग्रेजी में एक कहावत…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संकट में डॉक्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉक्टरों का सुझाव, इस महायुद्ध में बड़ी भूमिका निभायेगा। सरकार ने संक्रमण के इस दौर में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत कर लिया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों में हम कुछ पीछे हैं। लेकिन हमें मिलकर तय करना है कि कैसे सीमित संसाधनों से बेहतर परिणाम दें।