-बारीचट्टान में गिरी आकाशीय बिजली, छठु सिंह के चार पशु चपेट में; मुआवजे के लिए डीसी से लगायी गुहार
बरवाडीह। छिपादोहर थाना क्षेत्र के बारीचट्टान गांव में बुधवार को वज्रपात ने जमकर कहर बरपाया। अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पशुपालक छठु सिंह के चार पशुओं की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी, वहीं एक साथ चार पशुओं की मौत से पशु मालिक के परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।
बताया जाता है कि बारिश के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। इसी दौरान चारों पशु इसकी चपेट में आ गये। बिजली गिरने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों पशुओं की मौत हो चुकी थी।
एक ही झटके में चार पशुओं के मरने से छठु सिंह को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित पशु मालिक ने लातेहार उपायुक्त से मामले में संज्ञान लेते हुए सरकारी प्रावधान के तहत आर्थिक सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है।ग्रामीणों ने भी प्रशासन से घटना का स्थलीय जांच कराकर पशुओं की मौत से हुई क्षति का आकलन कराने और पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



