रांची। राज्य में जनता दल यूनाइटेड ने मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार प्रभारी अशोक चौधरी मंगलवार को रांची पहुंचेंगे। प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि पुराने विधानसभा परिसर में झारखंड जदयू की बैठक आयोजित की गई है।

राजकीय अतिथिशाला में 17 जनवरी को पार्टी के प्रमुख नेताओं और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ झारखंड प्रभारी की बैठक होगी। बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्यों के साथ अशोक चौधरी संगठन की मजबूती को लेकर रणनीति बनाएंगे। 18 जनवरी को रामगढ़ स्थित मां छिन्नमस्तिके के दरबार में अशोक चौधरी हाजिरी लगाएंगे और वहां से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version