रांची। झारखंड  उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की आज 13वीं पुण्यतिथि हैं।  छोटा नागपुर के राजघराने में जन्में  न्यायमूर्ति शाहदेव ने अपनी पूरी जिंदगी सरल और साधारण तरीके से जी  और न्याय व्यवस्था में अपार योगदान दिया।  उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही हैं।

इन दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। बता दें कि एलपीएन शाहदेव चौक के पास लोग एकत्रित हुए। इसके साथ वहां मौजूद लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए झारखंड आंदोलन में उनके द्वारा दिए गए योगदान को भी याद किया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के पूर्व न्यायाधीश व झारखंड आंदोलनकारी रहे एलपीएन शाहदेव जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड आंदोलन में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव जो की एलपीएन शाहदेव के पुत्र ने उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि आज के दिन उनकी कमी काफी खलती है,साथ ही उनके दिखाए हुए राह पर चल रहा हूं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version