रामगढ़। उपचुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के घटक दलों ने अपने चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को पटेल छात्रावास के सभागार में की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की। जबकि संचालन आजसू विजय कुमार साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने किया।

बैठक में प्रमुख नेता हुए शामिल

बैठक में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, आजसू प्रवक्ता सह उपचुनाव प्रभारी देवशरण भगत सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद सह उपचुनाव प्रभारी आदित्य साहू, मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक विरांची नारायण, मांडू विधायक जेपी पटेल, सिमरिया विधायक कुशुन दास हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, कांके विधायक समरीलाल, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, राकेश प्रसाद सहित भाजपा के रामगढ़ जिला प्रभारी शशिभूषण भगत शामिल हुए।

भ्रष्टाचारी और जनविरोधी कांग्रेस समर्थित सरकार को उखाड़ फेंकना है : दीपक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि ये एक संकल्प बैठक है। जिसमें हम भ्रष्टाचारी और जनविरोधी कांग्रेस समर्थित सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। सत्ता में आने के लिए इन्होंने झारखंड के युवाओं से रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया। पर सत्ता मिलते ही रोजगार और भत्ता देना तो दूर उन्होंने रघुवर दास की सरकार में स्पेशल फोर्स और सहिया दीदी के रूप में युवाओं को मिले रोजगार को भी छीनने का काम किया है।

हर कार्यकर्ता को मिलेगा बराबर सम्मान:सुदेश
सभा को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सधे शब्दों में कहा कि ये समय इस पर चर्चा करने का नहीं है कि मुझे सम्मान या कुर्सी नहीं मिली। बल्कि अभी इकट्ठे होकर बूथ लेवल तक अपनी तैयारी को पहुंचाने की है जिसके लिए भाजपा जाना जाता है।
उन्होंने कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के ये पुराने और अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन हम सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को ग्रहण करने की जरूरत है।

अबकी बार डेढ़ लाख पार मिशन को पूरा करना है: कर्मवीर

संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता सिर्फ उनको मिले जिम्मेवारी को अगर निभाएं और अपने पन्ना प्रमुख और बूथ कमिटी के साथ अपने अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवायें तो एनडीए गठबंधन प्रत्याशी सुनीता चौधरी डेढ़ लाख से ज्यादा मत प्राप्त कर बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। इसका श्रेय भी आप सभी कार्यकर्ताओं को जायेगा। राज्यसभा सांसद सह उपचुनाव प्रभारी आदित्य साहू ने कहा कि एनडीए घटकदल के सभी कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत वाले तर्ज पर इस उपचुनाव को जितना है। यहां बैठे हर पदाधिकारी को अपना दायित्व और जिम्मेवारी दी जा चुकी है। हर एक पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते और अपने अपने क्षेत्रों पर ध्यान दें। साथ ही अपने बूथ स्तर पर सरकार की नाकामियों को दर्शाते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी चाय पर चर्चा या नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता तक पहुंचायें।

कौन-कौन थे बैठक में शामिल

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जीतू चरण राम, रोहित लाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टुन्नू गोप, नारायण चंद्र भौमिक, डॉ संजय सिंह, अमरेंद्र गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, रंजित सिन्हा, प्रो.आलोक सिंह, प्रो.संजय सिंह, रविंद्र शर्मा, उमेश प्रसाद, महामंत्री खिरोधर साहू, छोटन सिंह, वसुद तिवारी, कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, राजीव, मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी, संतोष शर्मा, प्रवीण सोनू, धीरज साहू, विजय जयसवाल, रोबिन गुप्ता, मणिशंकर ठाकुर, रणधीर गुप्ता, कार्तिक महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version