बेगूसराय। यूरोप के अल्बेनिया देश में 25 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित वर्ल्ड यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने पांच पदक अपने नाम किया है। यह जानकारी भारत से एकमात्र तकनीकी पदाधिकारी अंतरराष्ट्रीय कैटेगरी-वन रेफरी और बेगूसराय के जिलाध्यक्ष रजनीश भास्कर ने दी।
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए आयोजन समिति द्वारा इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सह इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया था। उन्होंने देर रात भारत के सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया है। प्रतियोगिता में 32 देशों से तकनीकी पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया तथा उन्हें भिन्न-भिन्न जिम्मेदारियां दी गई है।
अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की तकनीकी कमेटी के जूरी सदस्य रजनीश भास्कर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 57 देशों से कुल 268 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 133 लड़कियां और 135 लड़के हैं। 57 देशों में से यूएसए से सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्वालीफाई किया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा भारत से 13 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन 49 किलो पुरुष भार वर्ग में खेलते हुए भारत के धनुष लोगानथान स्नैच इवेंट में 88 किलो का वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहे। धनुष लोगानथान क्लीनर एंड जर्क इवेंट में 112 किलो का भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रकार धनुष लोगानथान ने कुल दो सौ किलो का वजन उठाकर इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा दो कांस्य पदक और एक सिल्वर पदक भारत के नाम किया।
इसके बाद अगले दौर की प्रतियोगिता में 49 किलो महिला भार वर्ग में भारत की जोशना साबर ने स्नैच इवेंट में 53 किलो का वजन उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जोशना साबर क्लीन एंड जर्क इवेंट में 62 किलो का भार उठाकर छठे स्थान पर रहे। लेकिन ओवरऑल तालिका में कुल 115 किलो का वर्ग उठाकर तीसरे स्थान प्राप्त की। इस प्रकार जोशना साबर ने भारत के लिए एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीते।