आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। गुरुवार को श्री रामनवमी मोहत्सव के उपलक्ष्य में श्री महावीर मंडल रांची के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए तपोवन मंदिर पहुंची, जहां राम भक्तों ने भगवान श्री राम के चरणों मे श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने श्री रामनवमी मोहत्सव के उपलक्ष्य में निकली गयी शोभायात्रा शान्तिपूर्व और सफल सम्पन्न कराने में सभी छेत्र के नेतृत्वकर्ता एवं अखाड़ाधारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मिश्रा ने बताया कि लाखों की संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए महाबली हनुमान के भक्तों को श्री रामनवमी मोहत्सव के प्रति आभार व्यक्त किया और स्वागत शिविर लगाने वाले सर्व धर्म के लोगो एवं सामाजिक संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version