Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला, पांच चीनी इंजीनियरों समेत छह की मौत
    दुनिया

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला, पांच चीनी इंजीनियरों समेत छह की मौत

    adminBy adminMarch 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगला इलाके के बेशम शहर में मंगलवार को बड़े आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मलकंद के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने इसकी पुष्टि की है।

     

    डीआईजी ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे अपने वाहन को उस कार से टकरा दिया, जिसमें चीनी नागरिक सवार थे। हमले में गंभीर रूप से घायल पाकिस्तानी कार चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चीनी नागरिक इंजीनियर थे, जो इस्लामाबाद से दासू कैंप, कोहिस्तान जा रहे थे।

     

    उन्होंने बताया कि हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

     

    घटना की सूचना देते हुए आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने इस्लामाबाद में चीनी दूतावास का दौरा किया और राजदूत को हमले और चीनी इंजीनियरों की मौत का ब्योरा दिया। उन्होंने हमले वाली जगह पर चल रहे बचाव अभियान का ब्योरा भी साझा किया। नकवी ने हमले में शामिल तत्वों से सख्ती से निपटने का वादा करते हुए कहा, “दुख की इस घड़ी में पूरा पाकिस्तानी अपने चीनी भाइयों के दुख को समान रूप से साझा करता है।”

     

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-चीन भाईचारे के रिश्तों पर हमला स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, “हम द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं होने देंगे।”

     

    राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की कड़ी निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। जरदारी के हवाले से पाकिस्तान के राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स अकाउंट द्वारा जारी बयान में कहा गया, “पाकिस्तान विरोधी ताकतें पाकिस्तान-चीन की दोस्ती को कभी भी नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं होंगी।”

     

    गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबर खान ने भी हमले की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “चीनी नागरिकों पर हमला पाकिस्तान-चीन दोस्ती को बर्बाद करने की साजिश है।”

     

    इस बीच, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने आतंकवादियों के कृत्य और चीनी नागरिकों की मौत की निंदा की। पीपीपी के मीडिया सेल द्वारा एक्स पर जारी बयान में कहा गया कि बिलावल ने हमले के शिकार चीनी नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पाकिस्तानी अधिकारियों से हमले के जिम्मेदार और उनके मददगारों को बेनकाब कर दंडित करने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से बात की
    Next Article उपायुक्त ने की पोस्टल बैलट के जरिये मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैठक, दिए निर्देश
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version