Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»रोचक पोस्ट»कभी मांगता था भीख, लेकिन आज अपनी मेहनत के दम पर कर रहा है कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई!
    रोचक पोस्ट

    कभी मांगता था भीख, लेकिन आज अपनी मेहनत के दम पर कर रहा है कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई!

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 14, 2017Updated:April 14, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    क्या आपने कभी सोचा है कि कोई भीख मांगने वाला व्यक्ति विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकता है।

    सोचने में ये बात आपको बड़ी ही अजीब लगी हो लेकिन ये सच है।

    एक लड़के ने अपनी मेहनत के दम पर कैम्ब्रिज विश्वविध्यालय तक का सफर तय किया है।

    जी हाँ ये कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसने कभी चेन्नई की सड़कों पर भीख मांगने का काम किया था। लेकिन आज दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

    ये कहानी सुनने में आपको किसी फिल्म की स्टोरी जैसी लग रही हो, लेकिन ये सच है।

    इस कहानी के हीरो का नाम है जयवेल। ये है जयवेल की कहानी. आंध्रप्रदेश के वेल्लोर में एक गरीब परिवार में जयवेल का जन्म हुआ था। लेकिन 80 के दशक में सुखा पड़ने की वजह से उनका परिवार रोजी-रोटी के लिए पलायन करके चेन्नई आ गया। चेन्नई में कोई सहारा नहीं मिलने की वजह से जयवेल को अपने पूरे परिवार के साथ भीख मांगना पड़ा। जैसे-तैसे दो वक्त की रोटी मिल जाती थी और रात होती तो फुटपाथ को अपना बिस्तर समझकर सो जाया करते थे।

    लेकिन एक दिन जयवेल की कहानी में एक मोड़ आया और जयवेल की जिंदगी बदल गई।

    एक दिन भीख मांगने के दौरान जयवेल की मुलाकात उमा मुथुरमन नाम की एक सामाजिक कार्यकर्ता से हुई। उमा और उनके पति ‘सुयम’ नाम की एक सामाजिक संस्था चलाते है। एक बार वे दोनों भीख मांगने वाले बच्चों पर कुछ रिसर्च का काम कर रहे थे। तभी उनकी मुलाकात बच्चे जयवेल से हुई। जयवेल से मिलने के बाद उमा ने उसे पढ़ाने और आगे बढ़ाने का फैसला किया।

    हालाँकि शुरू में जयवेल को पढ़ाई में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे जयवेल का पढ़ाई में मन लगने लगा और 12 वीं क्लास में उसने शानदार नंबर हासिल किये। 12 वीं क्लास में जबरदस्त सफलता के बाद कई दानदाताओं ने जयवेल की आगे की पढ़ाई के लिए उसकी मदद करने की पेशकश की। इसी दौरान जयवेल ने कैम्ब्रिज की एंट्रेंस परीक्षा में बाजी मार ली। दानदाताओं की मदद और लोन लेकर जयवेल आज कैम्ब्रिज में पढ़ाई कर रहे है।

    आज 22 वर्षीय जयवेल तीन साल का ‘परफॉरमेंस कार एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग’ का कोर्स कर रहे है।

    जयवेल का कहना है कि जैसे ही मेरा कोर्स ख़त्म होगा सबसे पहले मैं लोन चुकाऊंगा और अपनी माँ के लिए एक घर बनाना चाहूँगा। इसके बाद में सुयम से जुड़कर अपना जीवन सड़कों पर रहने वाले बच्चों को समर्पित कर दूँगा क्योंकि मैं आज सब कुछ उनकी ही बदौलत हूँ।

    ये है जयवेल की कहानी – आपको बता दें कि दुनिया में हर साल लाखों स्टूडेंट का सपना होता है कि वे कैम्ब्रिज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई करे।

    तमाम संसाधनो के वाबजूद सिर्फ कुछ ही स्टूडेंट कैम्ब्रिज तक पहुँचने में सफल हो पाते है। ऐसी स्थिति में जयवेल जैसे लोग तमाम अभावों में जीने के बाद भी अपनी मेहनत के दम पर ऐसा कारनामा कर जाते है कि उनको सेल्यूट करने का मन करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीत के बाद जश्न में डूबे झामुमो कार्यकर्ता
    Next Article IPL10: कप्तान स्मिथ का जवाब, ‘धौनी कुछ मैचों में अच्छा नहीं खेले तो..’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    44000 kmph से ज्यादा स्पीड पर धरती के पास आ रहा 31 फीट का चट्टानी गोला

    May 11, 2023

    (रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर विशेष) सिंहासन खाली करो कि जनता आती है…

    April 23, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version