Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»क्राइम»जमशेदपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ ट्यूशन टीचर की गला रेतकर पति फरार
    क्राइम

    जमशेदपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ ट्यूशन टीचर की गला रेतकर पति फरार

    bhanu priyaBy bhanu priyaApril 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के तनसा रोड में सोमवार को दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों को पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाले महिला, दो बच्चे के साथ महिला ट्यूशन टीचर को किसी ने हत्या कर दी। पति दीपक कुमार टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग में कार्यरत है। घटना के बाद से दीपक कुमार फरार है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दीपक ने प्रेम प्रसंग में अपनी पत्नी एवं ट्यूशन टीचर के साथ दो बच्चों की हत्या कर दी। दीपक ने ट्यूशन टीचर रिंकू कुमारी का शव बॉक्स पलंग में छुपा दिया था। बीच बचाव करने पहुंचे रोहित और उसकी पत्नी पर भी दीपक ने हमला कर दिया। दोनों टाटा मेन हॉस्पीटल में भर्ती हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    चार लोगों की हत्या की खबर से सभी सन्न है। सभी की हत्या काफी बेरहमी से की गयी है। तनसा रोड के क्वार्टर नंबर 97 से कमरे से बाहर खून बह रहा था। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। चारों की गला रेतकर हत्या की गयी है। घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी जांच करने पहुंचे। फोरेंसिक विभाग की टीम को बुलाया गया है। पास-पड़ोस के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दीपक के मोबाइल फोन पर पुलिस ने जब संपर्क का प्रयास किया तो फोन बंद मिला। जिस तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया, उससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुुड़ा हुआ है। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि पुलिस सभी विंदुओं पर जांच कर रही है। अभी कुछ बोलना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले का पता लगा रही है। इससे पहले चार हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। सैंकड़ों की भीड़ लग गयी।
    ट्यूशन टीचर व पूरे परिवार की हत्या करने के बाद फरार दीपक कुमार ने अपना फेसबुक अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार के घर पर हमेशा पति पत्नी के बीच ट्यूशन टीचर को लेकर विवाद होता रहता था। दीपक कुमार टाटा स्टील फायर ब्रिगेड में फायर फाइटर 3 के पद पर कार्यरत है और कदमा के तीस्ता रोड के टीआइ टाइप के क्वार्टर नंबर 97- 99 में अपने परिवार के साथ रहता है। घटना के बाद ही दीपक कुमार ने अपना फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। दीपक आज ड्यूटी भी नहीं पहुंचा था। ट्यूशन टीचर का नाम रिंकी कुमारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपचुनाव : मधुपुर में सीएम ने धुआंधार प्रचार किया
    Next Article शहीद जवान के परिजनों से मिले बिहार के डिप्टी सीएम, कहा- सीबीआई जांच के लिए केंद्र से होगी बात
    bhanu priya

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version