Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा पूरे देश को एक परिवार मानती है और कांग्रेस अपने परिवार को देश से बड़ा मानती है : नरेन्द्र मोदी
    देश

    भाजपा पूरे देश को एक परिवार मानती है और कांग्रेस अपने परिवार को देश से बड़ा मानती है : नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminApril 2, 2024Updated:April 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश को एक परिवार मानती है जबकि कांग्रेस अपने परिवार को देश से बड़ा मानती है।

    लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान के कोटपूतली में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि राजस्थान हमेशा ऐसी राष्ट्रविरोधी परिवारवादी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहा है। राजस्थान ने 2014 में भाजपा को सभी 25 सीटें दीं। राजस्थान ने 2019 में भी एनडीए को सभी 25 सीटें दीं और अब 2024 में राजस्थान एक बार फिर सभी 25 सीटें देने जा रहा है। पूरा राजस्थान कह रहा है 4 जून – 400 पार।

    रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 2024 का यह लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। इस चुनाव का लक्ष्य भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। यह भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का चुनाव है। यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का चुनाव है। यह किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध चुनाव है। यह पहला चुनाव है, जहां वंशवादी पार्टियां अपने परिवारों को बचाने के लिए एकजुट हो रही हैं। यह पहला चुनाव है, जहां सभी भ्रष्ट व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को रोकने के लिए एक साथ रैली कर रहे हैं। मैं कहता हूं-भ्रष्टाचार मिटाओ, वे कहते हैं-भ्रष्टाचारी बचाओ।

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मैं परिवारवादी पार्टियों और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं, इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं। वे मुझे गालियां देते हैं और कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मेरे लिए आप मेरा परिवार हैं – मेरा भारत, मेरा परिवार। आपका सपना ही मेरा दृढ़ संकल्प है।

    देश की राजनीति में एक बार फिर विभाजन का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की राजनीति दो खेमों में बंटी हुई है। एक तरफ भाजपा है, जिसके लिए देश सबसे पहले है और दूसरी तरफ कांग्रेस है, जो सिर्फ देश को लूटने पर आमादा है। उन्होंने कहा, “भाजपा देश को अपने परिवार के रूप में देखती है जबकि कांग्रेस देश के ऊपर अपने परिवार को प्राथमिकता देती है। भाजपा दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने का काम करती है जबकि कांग्रेस विदेशों में भारत का अपमान करती है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल में जो हुआ, वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है, अभी तो हमें देश और राजस्थान को बहुत आगे लेकर जाना है। भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक और निर्णायक फैसलों का कार्यकाल होने वाला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दें पदाधिकारी: एसडीओ
    Next Article रांची उपायुक्त ने शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष और कॉल-सेंटर का किया गठन
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version