Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हाई कोर्ट से राज्य सरकार ने सिख दंगा मामले में कमीशन की रिपोर्ट पर जवाब देने के लिए मांगा समय
    Top Story

    हाई कोर्ट से राज्य सरकार ने सिख दंगा मामले में कमीशन की रिपोर्ट पर जवाब देने के लिए मांगा समय

    adminBy adminMay 19, 2023Updated:May 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को वर्ष 1984 के सिख दंगा में झारखंड में प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने एवं सिख दंगा से संबंधित केस क्रिमिनल केस की मॉनिटरिंग करने को लेकर दायर सतनाम सिंह गंभीर जनहित याचिका पर सुनवाई की।

    मामले में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि हाई कोर्ट द्वारा गठित वन मैन कमीशन की रिपोर्ट आ चुकी है। वन मैन कमीशन की रिपोर्ट के आलोक में राज्य सरकार अपना अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करेगी। इसके लिए सरकार की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गई। मामले की अगली सुनवाई आठ अगस्त निर्धारित की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पैरवी की।

    इससे पहले सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि हाई कोर्ट के आदेश पर सिख दंगा मामले को लेकर रिटायर्ड जस्टिस डीपी सिंह की अध्यक्षता में वन मैन कमिशन बनाई गई है। कमीशन ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को दे दी है। झारखंड के सिख दंगे से प्रभावित चार जिलों रांची, धनबाद, बोकारो, पलामू के लोगों को मुआवजा देने के संबंध में कमीशन ने आदेश पारित किया है और सिख दंगा मामले में झारखंड में दर्ज क्रिमिनल केस का डिटेल भी राज्य सरकार से मांगा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमन साहू गिरोह के शूटरो ने की थी रित्विक कंपनी के जीएम शरत बाबू की हत्या
    Next Article चतरा में वट सावित्री पूजा के दौरानलगी आग, मची अफरा-तफरी
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के महान सेनानियों को किया नमन

      June 30, 2025

      मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

      June 30, 2025

      गुरुजी की सलामती के लिए मंदिर में की पूजा अर्चना : सीता सोरेन

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमृतसर में साठ किलो हेरोइन बरामद
      • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के महान सेनानियों को किया नमन
      • मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
      • गुरुजी की सलामती के लिए मंदिर में की पूजा अर्चना : सीता सोरेन
      • विकास कार्यों को लेकर टाटानगर से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version