Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कुणाल षाडंगी और भानु प्रताप में से किसी एक के सिर सज सकता है भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का ताज
    Jharkhand Top News

    कुणाल षाडंगी और भानु प्रताप में से किसी एक के सिर सज सकता है भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का ताज

    azad sipahiBy azad sipahiJune 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इसी माह हो सकती है भाजपा की नयी प्रदेश कार्यसमिति और जिलाध्यक्षों की घोषणा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। यूं तो भाजपा की नई कार्यसमिति और जिलाध्यक्षों की घोषणा को लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बेकरारी बढ़ती जा रही है पर सोशल मीडिया में इन सबके साथ ही भाजयुमो का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसपर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा में इस पद के लिए भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल पाडंगी की चर्चा चल रही है। संभावना जतायी जा रही है कि इन दोनों में से किसी एक को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि बीते विधानसभा चुनाव में भानु को जीत मिली थी और कुणाल जनता का दिल जीतने में असफल रहे थे पर काबिलियत में दोनों नेता किसी से कम नहीं हैं। भाजयुमो का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है पर ये दोनों नेता इस पद के लिए मुफीद हैं यह कहा जा सकता है।
    विनम्र वक्ता हैं कुणाल तो जोशीले हैं भानु प्रताप शाही

    झारखंड विधानसभा चुनाव के पूर्व झामुमो छोड़कर भाजपा में आये कुणाल षाडंगी विनम्र वक्ता होने के साथ तकनीक के मोर्चे पर आगे चलनेवाले नेताओं में से एक हैं। अपने कार्यों से वह अपनी नेतृत्व क्षमता और काबिलियत का परिचय दे चुके हैं, वहीं भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही की छवि जोशीले विधायक की है। भवनाथपुर के साथ पूरे झारखंड में उनकी छवि एक चर्चित नेता की रही है। ऐसे में दोनों नेताओं में से किसी को भी कमतर नहीं कहा जा सकता। दोनों ही नेताओं की पकड़ अपने-अपने क्षेत्र में गहरी है।

    जमीनी कार्यकर्ता को मिलनी चाहिए जिम्मेवारी
    बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को जो हार मिली है उसके बाद भाजपा के पूरे प्रदेश संगठन में आमूलचूल बदलाव की जरूरत है। इस लिहाज से भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का पद बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदेश भाजपा में 35 लाख से अधिक कार्यकर्ता हैं और आनेवाले समय में पार्टी में युवाओं को अधिक से अधिक जिम्मेदारी मिलेगी इसके संकेत भी भाजपा का प्रदेश संगठन दे चुका है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का पद उसे मिलना चाहिए जो जमीन स्तर पर मेहनत कर आगे बढ़ा हो और युवाओं के व्यवहार को भलीभांति समझता हो। सोशल मीडिया से ज्यादा वह जनता के बीच लोकप्रिय हो। अपने काम के साथ संगठन के प्रति जिम्मेवार हो। अब भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरनेवाला चेहरा कौन होगा यह तो भविष्य ही बतायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंडमान में फंसे 180 मजदूर प्लेन से पहुंचे रांची, चमके चेहरे
    Next Article राज्य में उग्रवादी गतिविधियों का बढ़ना चिंताजनक : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल

      August 15, 2026

      देश की आजादी में झारखंड के वीर सपूतों का भी बड़ा योगदान : रबीन्द्र नाथ महतो

      August 15, 2026

      रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

      August 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • छत्तीसगढ़ के बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले 92 गावों में पहली बार लहराया तिरंगा
      • युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
      • देश की आजादी में झारखंड के वीर सपूतों का भी बड़ा योगदान : रबीन्द्र नाथ महतो
      • रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
      • आजादी की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी- डॉ. मोहन भागवत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version