Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया
    Jharkhand Top News

    नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुनील कुमार
    लातेहार। बालूमाथ थाना के निवर्तमान प्रभारी राजेश मंडल द्वारा एक नाबालिग को दुष्कर्म के बाद केस नहीं करने का सुझाव देना महंगा पड़ा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने ट्वीट कर दारोगा के इस सुझाव से आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए अफसोस प्रकट किया था। शाहदेव के इस ट्वीट के बाद लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद की पहल पर पुलिस हरकत में आयी और लातेहार महिला थाना कांड संख्या 07/2020 दर्ज की गयी। एक बार तो डर के मारे वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुई, लेकिन जब महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी काउंसिलिंग की, तब वह बच्ची बयान देने को तैयार हुई और उसने अपने साथ घटी घटना को सच-सच बयां कर दिया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के होलंग मसियातु निवासी मो मुर्शीद ने उसके साथ वर्ष 2016 में पहली बार शारीरिक संबंध बनाया और उसके इस कृत्य को गांव के ही मो सलमान एवं मो जुल्फिकार ने पुन:सहयोग किया है।

    पीड़िता के आवेदन पर भादवि की धारा 376, 354 ए ,4 /8 पोक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कराया गया। मामले का सनसनीखेज खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने पीड़िता की धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराया। पीड़िता ने न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष मामले का खुलासा करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में मो मुर्शीद ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था और उसे हमेशा सार्वजनिक करने की धमकी देता था,उसके गलत कार्य में उसके दोस्त मो सलमान एवं जुल्फिकार ने सहयोग किया था और उसके साथ उन लोगों ने भी छेड़छाड़ की थी ।अदालत में बयान दर्ज होते ही मामला सुर्खियों में आ गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के इस ट्वीट की स्थलीय जांच की जा रही है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार जब वे इस मामले को लेकर बालूमाथ थाना गये तो उन्हें कई बार वापस लौटा दिया गया। गौरतलब है कि निवर्तमान थाना प्रभारी राजेश मंडल हमेशा चर्चा में रहे हैं। कोयला तस्करों को बढ़ावा देने के आरोप में उनके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने कड़ी कार्रवाई भी की है, अब इस मामले में अदालत में बयान दर्ज होने के बाद उनके विरुद्ध एक और मामला जुड़ गया है।

    Rape video of a minor girl
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान में दो लाख में बेची गयी झारखंड की बेटी
    Next Article पुलिस पर लगे धब्बे आसानी से नहीं धुलेंगे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

      May 31, 2025

      सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा

      May 31, 2025

      नक्सली ने जेल में की खुदकुशी

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version