Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सात इनामी सहित 12 नक्सलियों ने छोड़ा संगठन
    Jharkhand Top News

    सात इनामी सहित 12 नक्सलियों ने छोड़ा संगठन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नक्सली संगठनों में नये बदलाव दिख रहे हैं। कई नक्सलियों का संगठन से मोहभंग होने लगा है। शायद यही कारण है कि एक साथ 12 नक्सलियों ने संगठन छोड़ दिया है। इनमें सात इनामी नक्सली शामिल हैं। इन सभी ने अलग-अलग समय में धीरे-धीरे इसी साल संगठन छोड़ा है। इन 12 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। संगठन छोड़कर सरेंडर करने वाले नक्सलियों में चार पांच लाख के इनामी हैं, जबकि दो नक्सलियों पर दो लाख का इनाम और एक नक्सली पर एक लाख का इनाम था।

    आकर्षक सरेंडर नीति के कारण कई बड़े नक्सलियों ने किया सरेंडर
    सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए कई साल से प्रयास कर रही है। राज्य से नक्सलवाद को मिटाने के लिए झारखंड सरकार ने सरेंडर पॉलिसी बनायी थी। सरकार की आकर्षक सरेंडर नीति के कारण कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। जिन लोगों ने सरेंडर नहीं किया, उनमें से बहुत से नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया और कई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    इन 12 नक्सलियों ने इसी साल किया सरेंडर
    20 जनवरी : दो इनामी भाकपा माओवादियों ने सिमडेगा में सरेंडर किया था। इनमें पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर विनोद पंडित ऊर्फ विनोद दास और दो लाख का इनामी एरिया कमांडर गणेश लोहरा शामिल थे।
    23 जनवरी: लातेहार जिले में आतंक का पर्याय बने टीपीसी के सब जोनल कमांडर वासुदेव गंझू ने रांची पुलिस के समक्ष अपने हथियार डाल दिये थे। वासुदेव पर 5 लाख का इनाम था।
    24 जनवरी: दुमका में भाकपा माओवादी संगठन के तीन हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक लाख का इनामी छोटा श्यामलाल, पांच लाख का इनामी रिमिल दा और राजेंद्र देहरी शामिल थे।
    16 अप्रैल: उग्रवाद प्रभावित जिला लोहरदगा में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर रामजीत नगेशिया उर्फ रामू ने सरेंडर कर दिया था।
    चार जून: भाकपा माओवादी संगठन के दो लाख के इनामी एरिया कमांडर राकेश मुंडा उर्फ सुखराम मुंडा और संगठन में दस्ता की सदस्य चांदनी उर्फ बुधनी सरदार ने सरायकेला खरसावां पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था।
    नौ जुलाई: पुलिस के दबाव में आये पीएलएफआइ उग्रवादी मुकेश बड़ाइक ने गुमला कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था।
    13 जुलाई: जमशेदपुर में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहे डुमरिया एरिया कमांडर सोबन मार्डी और उसकी पत्नी उर्मिला मेलगांडी ने जमशेदपुर न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा वाजपेयी की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

    12 Naxalites including seven priests left the organization
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलातेहार का एस्सार पावर प्लांट बिकेगा
    Next Article सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI जांच कराने पर विचार कर रही बिहार सरकार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version