Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»भाजपाइयों को सत्ता में लौटने का मंत्र बता गये: अमित शाह
    विशेष

    भाजपाइयों को सत्ता में लौटने का मंत्र बता गये: अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 21, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    झारखंड भाजपा में उत्साह भर गये अमित शाह
    -सात घंटे की रांची यात्रा से कर गये ‘मिशन झारखंड’ का आगाज
    -भाजपाइयों को सत्ता में लौटने का मंत्र दे गये भाजपा के चुनावी चाणक्य

    नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह।
    केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं में से एक अमित शाह का रांची दौरा संपन्न हो गया है। उनका यह दौरा न केवल झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के भाजपा के संकल्प का एलान साबित हुआ, बल्कि इससे लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से हताश पार्टी कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार भी हुआ। वैसे तो लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड में तैनात कर अपने इरादों को जाहिर कर दिया था, लेकिन अमित शाह के दौरे ने झारखंड की सत्ता को फिर से हासिल करने के भाजपा के संकल्प को और मजबूत कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा ने पिछले एक महीने में जिस तरह झारखंड में भाजपा के चुनाव अभियान को मजबूती प्रदान की है, उसमें अमित शाह का दौरान एक टॉनिक का काम कर गया है। भाजपा के चुनाव चाणक्य कहे जानेवाले अमित शाह ने अपने भाषण में जिस तरह झारखंड में सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन की सरकार के खिलाफ निशाना साधा, उससे यह भी साफ हो गया कि अगले तीन महीने के दौरान होनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा किन मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी। इतना ही नहीं, अमित शाह ने जिन मुद्दों को उठाया है, उन पर सत्तारूढ़ गठबंधन रक्षात्मक मुद्रा में रहेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। लोकसभा चुनाव में राज्य की 81 में से 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल करने को बड़ी उपलब्धि बता कर अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की हताशा को न केवल दूर किया, बल्कि उन्हें नये जोश के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए भी तैयार कर दिया। क्या हैं अमित शाह की इस यात्रा के मायने और भाजपा का अब क्या रुख होगा, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    अगले तीन महीने में होनेवाले झारखंड विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तैयारियां अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गयी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चुनावी चाणक्य अमित शाह ने 20 जुलाई को रांची की सात घंटे की यात्रा के साथ ही पार्टी के ‘मिशन झारखंड’ का आगाज कर दिया। उनकी इस यात्रा ने न केवल झारखंड भाजपा में नये उत्साह का संचार किया है, बल्कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा उठाये जानेवाले मुद्दों को भी तय कर दिया।

    अमित शाह के इस दौरे ने झारखंड भाजपा को ठीक वैसे ही जगा दिया है, जैसे 1983 के विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जिंबाब्वे के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के तत्कालीन कप्तान कपिलदेव ने एक गेंद को भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचा कर हताश हो चुके भारतीय खिलाड़ियों को जगा दिया था। उस पारी में कपिलदेव ने रिकॉर्डतोड़ नाबाद 175 रन की पारी खेल कर भारत को प्रतियोगिता में वापस ला दिया था। बाद में वह प्रतियोगिता इतिहास बन गयी थी, क्योंकि भारतीय टीम ने चैंपियनशिप जीत ली थी।
    ठीक इसी तरह भाजपा के शीर्ष नेताओं में से एक अमित शाह ने 20 जुलाई को पहले रांची के प्रभात तारा मैदान में और फिर प्रदेश भाजपा के हरमू स्थित कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कह दिया कि उन्हें निराश या हताश होने की जरूरत नहीं है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राज्य की 81 में से 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की है और यह बड़ी कामयाबी है। पार्टी का यह प्रदर्शन साबित करता है कि झारखंड के लोग भाजपा से दूर नहीं गये हैं, बल्कि सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन से तंग आ चुके हैं।

    कई मुद्दों को छुआ अमित शाह ने
    झारखंड के 25 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए अमित शाह ने कई मुद्दों को रेखांकित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव परिणाम का विश्लेषण करते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 60 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। वर्ष 2014, 2019 और 2024 में नरेंद्र मोदी को लगातार तीन बार पीएम बने। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के बाद एक अजीब चीज देखने को मिली। साधारण तौर पर देखा जाता है कि विजय के बाद किसी व्यक्ति में अहंकार आता है, लेकिन पहली बार देखा गया कि व्यक्ति में पराजय के बाद भी अहंकार आता है। संसद में राहुल गांधी के व्यवहार को देख कर ऐसा लगा कि वह दो-तिहाई बहुमत हासिल कर यहां पहुंचे हैं, जबकि सच्चाई है कि पूरे इंडी अलायंस को मिला कर उतनी सीटें नहीं आ सकीं, जितनी कि अकेले भाजपा को मिलीं। पिछले तीन लोकसभा चुनाव के दौरान भी यदि कांग्रेस की सीटों को जोड़ लिया जाये, तो भाजपा ने 2024 के चुनाव में उससे अधिक सीटें हासिल की।

    आत्मविश्वास से लबरेज दिखे अमित शाह
    अपनी रांची यात्रा में अमित शाह हमेशा की तरह आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। उन्होंने कहा कि वह दीवार पर लिखा हुआ पढ़ सकते हैं और पूर्ण विश्वास के साथ कह सकते हैं कि वर्ष 2024 में एक बार फिर झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने कुछ भी ऐसा नहीं किया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े।

    लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को सराहा
    अमित शाह ने साफ किया कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में पार्टी का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। पार्टी ने राज्य की 14 संसदीय सीटों में से नौ पर जीत हासिल की, लेकिन इसके साथ ही पार्टी ने 81 विधानसभा सीटों में से 52 पर बढ़त हासिल कर साबित कर दिया कि राज्य में पार्टी का जनाधार कम नहीं हुआ है, बल्कि बढ़ा है। उनकी इसी बात से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार हुआ है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से पार्टी के भीतर जो माहौल था, वह अमित शाह की यात्रा के बाद पूरी तरह बदल गया है।

    विधानसभा चुनाव के मुद्दे भी तय कर गये शाह
    अमित शाह ने रांची में अपने दो कार्यक्रमों में विधानसभा चुनाव के मुद्दे भी तय कर दिये। इनमें राज्य की इंडी गठबंधन की सरकार की पांच साल की तमाम विफलताओं और भ्रष्टाचार के साथ आदिवासियों के लिए मोदी सरकार द्वारा किये गये कामों को गिनाना शामिल है। अमित शाह ने जिस तरह भ्रष्टाचार और कुशासन के मुद्दों पर राज्य की गठबंधन सरकार को घेरा, उससे एक बात साफ हो गयी कि झारखंड भाजपा अब विधानसभा चुनाव तक पूरी तरह आक्रामक मोड में रहेगी। इसके अलावा अमित शाह ने झारखंड के विकास के लिए भाजपा के संकल्प को दोहरा कर मतदाताओं के उस वर्ग को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश की है, जो पिछले कुछ वर्षों में भाजपा से दूर जा रहा था।

    कुल मिला कर अमित शाह की रांची यात्रा झारखंड भाजपा के लिए टॉनिक का काम कर गयी है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया था और उसने अपने दो कद्दावर नेताओं, शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड में तैनात कर अपना रुख साफ कर दिया था। इन दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ मिल कर पिछले एक महीने में जिस तरह पार्टी की चुनावी तैयारियों को नया रूप दिया है, उसमें अमित शाह का दौरा बेहद लाभदायक साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता: अरूण सांगा
    Next Article छात्र परिषद का शिक्षा-रोजगार पर परिचर्चा, सुझाव को घोषणा पत्र में किया जायेगा शामिल: बाउरी
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया

      May 11, 2025

      अभी तो युद्ध शुरू भी नहीं हुआ, पहले ही कंगाल हो गया पाकिस्तान, उठा लिया कटोरा

      May 10, 2025

      भारत में हजारों पाकिस्तानी महिलाएं शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आयीं, निकाह किया, लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया

      May 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version