Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»धर्म-पर्व»उज्जैनः भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, लगी लम्बी कतारें
    धर्म-पर्व

    उज्जैनः भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, लगी लम्बी कतारें

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। अल सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती हुई, लेकिन इससे पहले ही भक्तों ने लंबी-लंबी लाइनें लगाना शुरू कर दी थीं। अंतिम सोमवार होने की वजह से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं।

    आज श्रामण के अंतिम सोमवार को भस्मारती में बाबा महाकाल का चन्दन, कुमकुम, भांग, बेल पत्र, फल आदि से अद्भुत श्रृंगार किया गया। भस्म आरती में पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया और पूजन के बाद सुबह 5 बजे से मंदिर में भगवान के दर्शन का सिलसिल शुरू हुआ। इसके बाद महाकाल मंदिर का पूरा प्रांगण बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

    श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को भी अग्रिम बुकिंग कराने वाले श्रद्धालु को भी मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शुरुआती चार घंटे में ही हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नई दर्शन व्यवस्था के तहत महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को सामान्य प्रोटोकाल तथा 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट की सुविधा बंद है। अग्रिम बुकिंग के आधार पर सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम को शाम 7 बजे से 9 बजे तक मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

    श्रावण की चौथी सवारी में दो स्वरूप में दर्शन देंगे बाबा

    श्रावण मास में सोमवार को शाम चार बजे भगवान महाकाल की चौथी सवारी निकाली जाएगी। अवंतिकानाथ इस दौरान नगर भ्रमण पर निकलेंगे और अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। बाबा महाकाल पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर दर्शन देंगे।

    महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के बाद बाबा महाकाल की सवारी बड़ा गणेश मंदिर होते हुए हरसिद्धि चौराहा, झालरिया मठ और सिद्ध आश्रम होते हुए शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। रामघाट पर महाकाल पेढ़ी पर पालकी को विराजित कर शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक-पूजन करेंगे। पूजा के बाद सवारी हरसिद्धि मंदिर पहुंचेगी। यहां शिव-शक्ति मिलन कराया जाएगा। इसके बाद सवारी महाकाल मंदिर पहुंचेगी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं
    Next Article राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने “सदैव अटल” जाकर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘मोदी बनाम एंटी मोदी’ है खूंटी लोकसभा क्षेत्र का चुनाव

      April 12, 2024

      सिंहभूम सीट पर दो महिलाओं के बीच चुनावी जंग

      April 11, 2024

      आदिवासी परंपरा की झलक सरहुल में दिखती है

      April 9, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version