Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कोलकाता के सरकारी आरजीकर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की ‘रेप के बाद हत्या’की पुष्टि
    राज्य

    कोलकाता के सरकारी आरजीकर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की ‘रेप के बाद हत्या’की पुष्टि

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी आरजीकर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर (द्वितीय वर्ष की छात्रा) की ‘दुष्कर्म के बाद हत्या’ की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। भाजपा नेता लगातार यह दावा कर रहे थे कि महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। राज्य सरकार सच को छुपाने का प्रयास कर रही है।

    पीड़ित का शव सेमिनार हाल में मिला था। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। एक अधिकारी ने पहचान न उजागर करने का आग्रह करते हुए दावा किया कि पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसमें संकेत दिया गया है कि महिला डॉक्टर की हत्या यौन शोषण करने के बाद की गई। वैसे पुलिस भी इसे आत्महत्या का मामला नहीं मानती। यह घटना टाला थाने में दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है, “यह निश्चित रूप से आत्महत्या नहीं है। महिला की हत्या यौन शोषण के बाद की गई।”

    चार पृष्ठों की प्रारंभिक रिपोर्ट के कई अंश दिल दहलाने वाले हैं। इनमें कहा गया है कि महिला के निजी अंगों से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान थे। महिला की आंखों और मुंह से खून बह रहा था, और उसके चेहरे, नाखून, पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और होठों पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान दो महिला गवाह और पीड़ित की मां भी मौजूद थी।

    कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध सुबह तीन से छह बजे के बीच हुआ था। महिला की गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। इससे प्रतीत होता है कि उसका पहले गला दबाया गया। पुलिस को पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार है। कोलकाता पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इसमें उस विभाग के लोगों को भी शामिल किया गया है जिसमें महिला डॉक्टर कार्यरत थीं।

    हैवानों का शिकार बनी मेडिकल स्टूडेंट के पिता का भी आरोप है कि बेटी के साथ बलात्कार किया गया। फिर उसकी हत्या की गई। उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माता-पिता से फोन पर बात कर और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    इस बीच पता चला है कि गुरुवार रात उसके (मेडिकल छात्रा) के साथ ड्यूटी पर रहे पांच लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम और कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीता गोयल ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया और मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की था। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

    इस बीच, आरजीकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड को छोड़कर अन्य सभी विभागों में काम बंद कर दिया है। वह अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। विधायक अग्निमित्र पॉल ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस के नेता संतनु सेन ने कहा, “हम इस पूरी घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच चाहते हैं।” सेन भारतीय चिकित्सा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता और बंगाल के जिलों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
    Next Article चुनाव आयोग से मंतव्य मांगे जाने के खिलाफ याचिका में त्रुटि दूर करने का निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण

      August 9, 2025

      उत्तराखंड के पहाड़ों और बिहार में हो रही बारिश से गंगा किनारे बसे जिलों में आम जनजीवन प्रभावित

      August 9, 2025

      महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा
      • डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया
      • नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
      • सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट
      • डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version