रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने राज्य की हेमंत सरकार पर तंज कसा है। श्री बारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि राज्य सरकार पारा शिक्षकों के साथ केवल मीटिंग-मीटिंग खेल रही है। वहीं, दूसरी ओर नीयत और नीति का फर्क देखिए। असम की हिमंता सरकार ने बीते पांच वर्षों से सेवा दे रहे अनुबंधित समग्र शिक्षा असम के पारा शिक्षकों को बिना परीक्षा की औपचारिकता के नियोजित करने का फैसला लिया है। इसके लिए कुल 35,153 पदों का सृजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार अपने वायदे के विपरीत पारा शिक्षकों के साथ सिर्फ मीटिंग-मीटिंग खेलने का काम कर रही है। झारखंड में पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) के प्रति राज्य की सरकार संवेदनहीन है। सरकार का मकसद इन्हें ठग कर फिर से इनका वोट लेना है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



