आजाद सिपाही संवाददाता
सिमडेगा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय में किया गया। स्वागत भाषण करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा रामरेखा धाम की पावन धरती में राष्ट्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी दिलीप सैकिया एवं केंद्रीय मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा के मार्गदर्शन में सिमडेगा भाजपा संगठन और मजबूत बनकर उभरेगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा की पहली बार देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। दृढ़ विश्वास के साथ नये भारत का निर्माण हो रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता चाहे वह मंत्री हो सांसद हो या एक बूथ का कार्यकर्ता देश की मजबूती के लिए सभी अपने स्तर से कार्य करना उनका कर्तव्य है, झारखंड राज्य में भाजपा सरकार नहीं होने के बावजूद केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए कृत संकल्प है, हमारा संकल्प है ‘मेरा वन मेरा मन मेरा उद्यम’ इसी संकल्प के साथ हमें जिला राज्य और देश के लिए कार्य करना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार सांसद से देश तक सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प मोदी के नेतृत्व में एक प्रयास है। भारतीय जनता पार्टी में ‘क’ बहुत महत्वपूर्ण स्थान है,क से कार्यकर्त्ता क से कौशल क से कर्तव्य क से कमल होता है। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं हमारा मतांतर हो सकता है पर मनांतर नहीं होनी चाहिए, मत अनेक निर्णय एक के मंत्र पर चलें। आने वाले समय में जिला सहित झारखंड में पार्टी संगठन द्वारा बड़े आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है। इससे पूर्व जिला संगठन प्रभारी ने विषय प्रवेश करते हुए अतिथियों को बूथ शक्ति केंद्र एवं जिला समितियों का खाका पेश कर परिचय कराया। कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गान गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई मंच संचालन महामंत्री दीपक पूरी ने किया धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मोतीलाल सिंह ने किया।