Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अवामी लीग नेता हाजी मोहम्मद सलीम की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ी, कोर्ट ने जेल भेजा
    दुनिया

    अवामी लीग नेता हाजी मोहम्मद सलीम की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ी, कोर्ट ने जेल भेजा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के पूर्व सांसद हाजी मोहम्मद सलीम को आज सुबह ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एमडी अख्तरुज्जमां की अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आइडियल कॉलेज के छात्र खालिद हसन सैफुल्लाह की हत्या के आरोप में पुलिस ने उन्हें सोमवार तड़के राजधानी के बंगशाल इलाके से गिरफ्तार किया था।

    इसके बाद पुलिस ने उन्हें ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एमडी अख्तरुज्जमां की अदालत में पेशकर 10 दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस रिमांड के दौरान हाजी बीमार पड़ गए। उन्हें मंगलवार देररात अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें आज तड़के अदालत ले जाया गया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद हाजी को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया।

    जांच अधिकारी ने कहा है कि हाजी सलीम ने पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उनके बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण पूछताछ जारी रखना मुश्किल हो गया। अधिकारी ने अदालत से अनुरोध किया कि हाजी सलीम को जेल में रखा जाए। अदालत ने उनके आग्रह को मंजूर करते हुए हाजी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अभियोजन पक्ष का कहना है कि 18 जुलाई को भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान आइडियल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र खालिद हसन सैफुल्लाह को लालबाग में गोली मार दी गई थी। उनके पिता कमरुल हसन ने 19 अगस्त को लालबाग थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और हाजी मोहम्मद सलीम समेत 52 लोगों को आरोपी बनाया गया।

    ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 2008 में हाजी सलीम को भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के अवैध रूप से संपत्ति जमा करने के मामले में 13 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 2022 में हाई कोर्ट ने सजा घटाकर 10 साल कर दी थी। हाजी सलीम पहली बार 1996 में अवामी लीग से ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए संसद सदस्य बने। वह 2001 का आम चुनाव बीएनपी नेता नसीरुद्दीन अहमद पिंटू से हार गए थे। 2014 के आम चुनाव में वह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में ढाका -7 निर्वाचन क्षेत्र जीते। 2018 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से अवामी लीग के टिकट पर निर्वाचित हुए। हाजी सलीम ने इस साल जनवरी में हुए 12वें संसदीय चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। उनके बेटे मोहम्मद सोलेमान सलीम को अवामी लीग ने ढाका-7 सीट से नामांकित किया गया और उन्होंने जीत हासिल की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को किया नमन
    Next Article पाकिस्तान में शांतिपूर्ण सभा और सार्वजनिक व्यवस्था विधेयक 2024 को मंजूरी
    shivam kumar

      Related Posts

      बलोचिस्तान में पुलिस अधिकारी के काफिले पर गोलीबारी

      November 16, 2025

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

      November 13, 2025

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version