Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»पहले दलाल काम करवाने का लेते थे टेंडर, अब दलाली के आफिस हो गये खत्म : ब्रजेश पाठक
    उत्तर प्रदेश

    पहले दलाल काम करवाने का लेते थे टेंडर, अब दलाली के आफिस हो गये खत्म : ब्रजेश पाठक

    adminBy adminOctober 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। वर्ष 2017 से पहले नोएडा सहित कई पश्चिमी जिलों में ऐसे आफिस खुले होते थे। दलाल दावा करते थे कि आप पैसा खर्च करो आपका काम सौ प्रतिशत हो जाएगा। आज कोई भी व्यक्ति पैसा लेकर यह दावा नहीं कर सकता कि आपका काम हो जाएगा। यह प्रमाण है कि भ्रष्टाचार को शून्य करने के लिए सरकार ने काम किया है।
    ये बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही। वे यूपी डवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रेष्ठ यूपी: साकार होते सपने के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उप्र के 13 विभिन्न क्षेत्रों में विशेष काम करने वाले लोगों को श्रेष्ठ यूपी रत्न सम्मानित किया गया।
    उन्होंने कहा कि पहले कोई कहता कि हम पूर्वांचल के डान है, कोई कहता हम तो पूरे यूपी के डान हैं। आज दावा करके कहा जा सकता है कि यहां कोई अर्गजाइन्ज्ड क्रिमीनल नहीं रह गया है। यहां लुच्चे-लफंगे पूरे सिस्टम पर कब्जा कर लिये थे, लेकिन आज वे सभी जेल की सलाखों में हैं। यहां एंटी रोमियो बनाकर 15 हजार से अधिक आरोपितों को एक माह के अंदर जेल भेजा गया।
    ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें जब काम करने का मिला, तब 13 मेडिकल कालेज थे। आज पूरे प्रदेश 35 सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कालेज हैं। 20 प्राइवेट क्षेत्र के मेडिकल कालेज हैं। अब प्रधानमंत्री ने सभी जिलों में मेडिकल कालेज खोलने का आदेश दे दिया है। अधिकांश जिलों में इस पर काम चल रहा है। सिर्फ 15 जिलों में अभी काम शुरू नहीं हुआ है, जहां से कार्रवाई पूरी करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कालेज होंगे। आज प्रदेश में रोज पांच हजार आपरेशन सरकारी अस्पतालों में हो रहे हैं। इसके साथ ही सवा लाख लोगों का ओपीडी में इलाज दिया जाता है। इस कार्यक्रम का संचालन भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में स्वतंत्र निदेशक चंद्र भूषण पांडेय ने किया।
    इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आज भारत के साथ ही यूपी भी बदल रहा है, क्योंकि यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीयत साफ है। ये दोनों लोग राष्ट्र व राष्ट्र के लोगों के लिए हर वक्त जीते-मरते हैं।

    उपेन्द्र राय हुए श्रेष्ठ यूपी रत्न से हुए सम्मानित

    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र नाथ राय को यूपी रत्न से सम्मानित किया गया। उपेन्द्र नाथ राय ने छत्तीसगढ़ कांकेर में रहते हुए माओवादियों पर बहुत काम किया था। वहां खतरा मोल लेते हुए भी उनकी कई स्टोरियां की। जहां आम तौर पर संवावदाता नहीं जाते, उस सितरम और अबूझमाड़ में भी गये। आज वे पत्रकारिता क्षेत्र में लखनऊ में रहते हुए भी गांव पर वैज्ञानिक पद्धति से आठ बिग्घा हरी मिर्च की खेती करा रहे हैं। उनकी बहु आयामी प्रतिभा पर यह पुरस्कार उन्हें दिया गया।
    इसके साथ ही गो उत्पादक संघ के राधेश्याम दिक्षित, बांदा के डीएम अनुराग पटेल, हमीरपुर के डीएम डॉक्टर चंद्र भूषण त्रिपाठी, आधुनिक खेती के लिए 110 पुरस्कार पा चुके राम कीरत मिश्र, 15 से अधिक अपने नाम पेटेंट करा चुका आकाश श्रीवास्तव, जैविक कृषि पर कार्य करने वाले उदित नारायण शुक्ल, अंतरराष्ट्रीय शूटर रूचि सिंह, उपेन्द्र नाथ राय आदि को श्रेष्ठ यूपी रत्न से सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेप मामले में टू-फिंगर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया रोक, कहा- पीड़िता को दोबारा यातना देना सही नहीं
    Next Article गोड्डा राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल जयंती
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
      • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
      • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version