रांची (आजाद सिपाही)। केंद्रीय रोजगार मेला का आयोजन राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक हुआ। केंद्रीय मंत्री अलग-अलग राज्यों में मौजूद रहे और वहां के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची में 272 युवाओं को नियुक्तिपत्र दिया। रांची के सीसीएल मुख्यालय स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायक समेत भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रांची में सबसे अधिक 133 युवाओं को रेलवे का नियुक्ति पत्र मिला। इसके अलावा बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक, श्रम मंत्रालय, गृह मंत्रालय, सीआरपीएफ, बीएसएफ आदि विभागों के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version