Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रघुवर ने दिया चुनौती, कहा जमशेदपुर में घर के अलावा कोई मेरी संपत्ति बताये
    Breaking News

    रघुवर ने दिया चुनौती, कहा जमशेदपुर में घर के अलावा कोई मेरी संपत्ति बताये

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 12, 2018Updated:November 12, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों की परंपरा और संस्कृति के संरक्षण के लिए कृतसंकल्पित है। विदेशी शक्तियां हमारी संस्कृति को नष्ट करने पर तुली हैं, लेकिन सरकार उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। परंपरा और संस्कृति को बचाये रखने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। लालच, भय, अंधविश्वास के चक्कर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस चक्कर में लोग नहीं फंसें, इसके लिए सरकार ने कानून बनाया है। सीएम ने उक्त बातें उनके आवास में बोकारो से आये आदिवासी पारंपरिक व्यवस्था के प्रतिनिधियों से कहीं।

    सीएम ने इस दौरान विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि सरकार उनकी जमीन लूट लेगी। चार साल के शासन में एक इंच भी जमीन नहीं ली गयी है। जो लोग आदिवासियों का शोषण करते हैं, जिन लोगों ने राज्य में हर जगह आदिवासियों की जमीन औने-पौने दाम में खरीदी है, वे ही आज हम पर आरोप लगा रहे हैं। चुनौती देता हूं कि मेरा जमशेदपुर में एक घर के अलावा कोई संपत्ति बताये। 1995 से विधायक हूं, लेकिन गड़बड़ी नहीं की। आदिवासियों की संपत्ति के लुटेरों का नाम और उनके द्वारा पूरे राज्य में अर्जित की गयी संपत्ति की पूरी सूची मेरे पास है। ऐसे नेता नहीं चाहते हैं कि आदिवासियों का विकास हो। आदिवासी पढ़-लिख गये, तो उनकी वोट बैंक की राजनीति समाप्त हो जायेगी।

    धर्मगुरुओं को जनवरी से मिलेगी सम्मान राशि
    सीएम ने कहा कि परंपरा और संस्कृति को बचाये रखनेवाले धर्म गुरुओं को जनवरी से सम्मान राशि मिलनी शुरू हो जायेगी। विभाग से चर्चा कर उन्हें पहचान पत्र निर्गत करने की भी प्रक्रिया शुरू की जायेगी। कहा कि सरकार का मानना है कि मातृभाषा सर्वोपरि है। सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। 2019 से ओल चिकी भाषा में स्कूलों में पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी। इसके लिए किताबें छपकर आ गयी हैं। अभी पहली और दूसरी कक्षा में इसकी पढ़ाई होगी। आनेवाले दिनों में पांचवीं तक ओल चिकी भाषा में पढ़ाई होगी। स्कूलों में स्थानीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी चल रही है। ओल चिकी के अलावा कुड़ुख, मुंडारी आदि भाषाओं के शिक्षकों की भी नियुक्ति की जा रही है, ताकि हमारे बच्चे अपनी भाषा में पढ़ाई कर सकें।

    घेराबंदी के लिए बचे धार्मिक और पारंपरिक स्थलों के लिए अगले साल के बजट में किया जायेगा प्रावधान ः रजरप्पा में भवन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां एक तीन मंजिला भवन बन रहा है, जहां कम खर्च पर ठहरने और खाने की व्यवस्था रहेगी। राज्य में घेराबंदी से बचे बाकी धार्मिक और पारंपरिक स्थलों की घेराबंदी के लिए अगले साल के बजट में प्रावधान किया जायेगा।

    लुगुबुरु में बन रही टेंट सिटी
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि लुगु बुरु मेला को राजकीय मेला घोषित किया गया है। वहां टेंट सिटी बनायी जा रही है, ताकि आदिवासी श्रद्धालुओं को खुले आसमान के नीचे रात नहीं बितानी पड़े। वहां पानी, बिजली आदि की व्यवस्था की जा रही है।

    सरकार के प्रयास से परंपरा को मिलेगी मजबूती: धर्मगुरु
    कार्यक्रम के दौरान बोकारो से आये परंपरागत धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें राज्य के माझी हड़ाम की उपाधि से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से आदिवासी परंपरा को मजबूती मिलेगी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता लखी हेंब्रम, आनंद मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे।

    घर जमशेदपुर संपत्ति नहीं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटकः राज्यपाल वजुभाई वाला अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे
    Next Article पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और हेमंत ने पूरी ताकत झोंकी
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

      May 8, 2025

      पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version