आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों के साथ राज्य में सुखाड़ को लेकर कृषि विभाग द्वारा तैयार किये गये सूखे के आकलन प्रतिवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा तैयार सूखे के आकलन प्रतिवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए राज्य के चिन्हित 22 जिलों (पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा छोड़कर) के 226 प्रखंडों के प्रभावित किसान परिवारों को बड़ी राहत देने…
Author: admin
मुद्रा या करेंसी किसी भी देश की संप्रभुता और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पहचान की प्रतीक होती है और इसमें मामूली सा बदलाव भी दुनिया भर में उस देश की साख को किसी न किसी रूप में प्रभावित करता है। इसलिए कोई भी देश अपनी करेंसी में किसी प्रकार का बदलाव करते वक्त तमाम जरूरतों और बारीकियों को ध्यान में रखता है। इधर पिछले कुछ दिनों से भारत में करेंसी नोट में बदलाव को लेकर बातें होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग कर जो सियासी चाल…
रांची। गृह मंत्री अमित शाह की ओर से विधि-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को लेकर सूरजकुंड में बुलाये गये चिंतन शिविर में झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस क्रम में उन्होंने विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष राज्य के लिए सहायता मांगी। राज्य सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान में तेजी लाने के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की एक बटालियन की मांग भी की है। वित्त मंत्री डॉ उरांव ने चिंतन शिविर में कहा कि राज्य को विकसित करने और नक्सल मुक्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार…
रांची। इडी कोर्ट में प्रेम प्रकाश से जुड़े मामले में सुनवाई पूरी हो गयी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया। वहीं पंकज मिश्रा और बच्चू यादव मामले में भी सुनवाई हुई। इस मामले में इडी ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 9 नवंबर निर्धारित की है। बता दें कि इडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा पर 4 जून को केस दर्ज किया था। उस पर साहिबगंज जिला के बरहरवा थाना में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके तहत उसे अभियुक्त बनाया गया है.।इस मामले…
रांची। रुपये छिनने के क्रम में मेन रोड में अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यवसायी सौरभ साबू को गोली मार दी थी। रांची पुलिस ने घटना में शामिल तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में चंदन दास, अमन कुमार और अब्दुल नबी सैयद शामिल है। सभी अपराधियों को बंगाल और रांची से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने घटना में उपयोग की गयी बाइक समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। पैसा दोगुना करने का दिया गया था झांसा सभी अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी…
रांची। इडी कोर्ट में मनी लांड्रिंग और अवैध खनन के मामलों में आरोपियों की सुनवाई हुई। इनमें किसी को कोई राहत नहीं मिली। सभी आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ा दी गयी। मनी लॉंड्रिंग मामले में शनिवार को आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल, अमित अग्रवाल, राजीव कुमार, सुमन कुमार और रामविनोद सिन्हा की हिरासत अवधि बढ़ा दी गयी। बता दें कि अधिवक्ता राजीव कुमार और व्यवसायी अमित अग्रवाल की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इडी कोर्ट में हुई। कोर्ट ने इन दोनों की अगली पेशी की तिथि 11 नवंबर निर्धारित की। वहीं, निलंबित आइएएस पूजा सिंघल को भी शनिवार को इडी…
मुरी | अभी उसकी उम्र ही क्या थी! मात्र तेरह साल! खाने, खेलने और पढ़ने के दिन ही तो थे उसके। वह पढ़ भी रहा था। स्कूल से पढ़ कर ही तो वह घर लौटा था। स्कूली कपड़े भी वह नहीं खोल पाया था। अमूमन स्कूल से घर आने पर बच्चे खाने और खेलने की बात ही सोचते हैं और जाहिर है, वह भी यही सोच रहा होगा। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस क्षण वह अपने स्कूली कपड़े उतार रहा है, वह उसका अंतिम क्षण होगा। अचानक कोई हैवान आया और उसने उस हंसते-खेलते बच्चे का गला दबा…
रांची। आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के मामले में रांची के हेहल अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह प्राथमिकी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुमति मिलने के बाद दर्ज की गई है। हेहल के तत्कालीन अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध एसीबी ने प्रारंभिक जांच में यह पाया था कि उन्होंने आय की तुलना में 28.65 प्रतिशत अधिक खर्च दिखाया, जो भ्रष्टाचार से जुटाई गई संपत्ति के संकेत दे रहे हैं। एसीबी ने एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 तक की अवधि को चेक पीरियड…
रांची। राज्य में 154 प्रखंड गंभीर रूप से सूखा हैं, जबकि 72 प्रखंड आंशिक रूप से सूखाग्रस्त घोषित किए गए हैं। यह रिपोर्ट कृषि निदेशालय की है, जिसे आपदा प्रबंधन प्रभाग को भेजा गया है। झारखंड के किसानों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री उनके लिए कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। कृषि निदेशालय की यह रिपोर्ट शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रस्तावित आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में रखी जाएगी, ताकि सूखाग्रस्त प्रखंडों को लेकर प्राधिकार का अंतिम निर्णय हो सके। प्राधिकार के निर्णय से ही केंद्र को अवगत कराया जाएगा, उसके बाद सूखाग्रस्त…
विशेष हरियाणा के सूरजकुंड में तीन दिन तक आयोजित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौकरशाही और विभिन्न जांच एजेंसियों को लेकर जो चिंता व्यक्त की है, वह सचमुच गंभीर है। पीएम मोदी ने पूरे देश की पुलिस व्यवस्था में एकरूपता लाने पर जो जोर दिया, वह भी इसी चिंता से जुड़ा हुआ है। वास्तव में हाल के कुछ वर्षों में भारतीय नौकरशाही ने खुद को ही सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। अपनी विश्वसनीयता को लगातार नौकरशाहों ने खतरे में डाला है। नौकरशाही की विवादित कार्यशैली और संविधान-कानून की…
आजाद सिपाही संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ पर्व के आयोजन को लेकर विधायक सरयू राय और पूर्व विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास खेमे में तनातनी हो गयी। दोनों के बीच जम कर मारपीट हो गयी है। इन दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट में सरयू राय और रघुवर दास गुट के पांच लोग घायल हो गये हैं। मारपीट की घटना के बाद पुलिस फोर्स को वहां तैनात कर दिया गया है, फिर भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। दोनों गुटों की भिड़ंत में काफी तोड़फोड़ भी की गयी है, जिसके बाद प्रशासन सकते…