रांची। नेशनल शूटर, प्रशिक्षक और पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर कार्यरत विभूति प्रसाद सिंह का इलाज के दौरान मेदांता गुरुग्राम में निधन हो गया है। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खेलगांव चौक में सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आनन फानन में इलाज के लिए रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें एयर लिफ्ट कर मेदांता ले जाया गया था। 11 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल 11 अक्टूबर की रात को आसनसोल में संपन्न शूटिंग प्रतियोगिता…
Author: admin
रांची। झारखंड सरकार के साथ-साथ सरकार के कुछ पदाधिकारी भी भाजपा के निशाने पर हैं। इनमें सबसे ऊपर देवघर के डीसी हैं। सरकार के चहेते मंजूनाथ भजंत्री भाजपा नेताओं की हिटलिस्ट में हैं। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बाद अब भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भजंत्री को निशाने पर लिया है। शुक्रवार को बाबूलाल ने अपने ट्विटर अकाउंट में मंजूनाथ भजंत्री के दो वीडियो शेयर किये। पहले वीडियो में डीसी सारठ में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। वह पूछ रहे थे, कितने लोगों ने देवघर एम्स में इलाज करवाया।…
शुक्रवार को कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी के मोशन पोस्टर के बाद उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया। पोस्टर पर दिख रहा कार्तिक का लुक फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता भी जगाता है। सीधे ओटीटी पर आने वाली कार्तिक की यह दूसरी फिल्म है। पोस्टर पर कार्तिक का डिसेंट लुक दिखाया गया है। बाल कढ़े हुए और आंखों पर नजर का चश्मा। डॉक्टरों वाला एप्रेन भी पहने हुए हैं। मगर, इस लुक के साथ जो बात सस्पेंस पैदा कर रही है, वो है कार्तिक के हाथ में डेंचर और अंगुलियों पर लगा खून। फ्रेडी थ्रिलर फिल्म है।…
रांची। आस्था का लोक महापर्व छठ पूजा के प्रति आम लोगों में खासा उत्साह है। वहीं यह आस्था जेल में बंद कैदियों के बीच भी देखा जा रहा है। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद छह महिलाएं और एक पुरुष कैदी छठ की उपासना कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इसे लेकर जेल प्रशासन की ओर से इन छठव्रती कैदियों के लिए सारी व्यवस्थाएं जेल प्रशासन ने की है। जेल प्रशासन ने परिसर स्थित तालाब को भी साफ करवाया है। जहां श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। छठ कर रहे कैदियों को प्रसाद, सूप, टोकरी के साथ नये…
पटना/बेगूसराय। बिहार की लोक संस्कृति, सुचिता से आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। ग्लोबल हो चुका छठ बिहार से निकलकर देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए दुनिया के 25 से भी अधिक देशों में पहुंच गया है। भारतीय समय के अनुसार विभिन्न देशों में अर्ध्य का समय जो हो, लेकिन आज पड़ोसी देश नेपाल से लेकर मलेशिया, अमेरिका, ब्रिटेन, बोस्टन, फ्रांस से लेकर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और मेलबर्न तक इसकी धूम मच गई है। मेलबर्न में दो सौ से अधिक लोग छठ कर रहे हैं। वहां ना केवल…
वाशिंगटन। दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक और इंजीनियर एलन मस्क ने ट्विटर अधिग्रहण का सौदा पूरा करते ही सबसे पहले सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। मस्क ने इन पर उन्हें गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। मस्क ने कहा कि वो ट्विटर पर स्पैम बॉट्स को हराना चाहते हैं। वो एक ऐसी एल्गोरिदम बनाना चाहते हैं जो यह निर्धारित करे, साइट पर मौजूद सामग्री सार्वजनिक रूप से कैसे दिखे। यह निर्धारित किया जा सके। एलन मस्क ने साफ कर दिया है कि वह कर्मचारियों की छंटनी करेंगे। इससे ट्विटर के लगभग 7,500…
ग्रोजनी । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव ने कहा है कि इस सप्ताह यूक्रेन के तोपखाने के हमले में रूस के 23 सैनिक मारे गए और 58 अन्य घायल हो गए। टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कादिरोव ने कहा कि यह घटना दक्षिणी खेरसान क्षेत्र में हुई। लड़ाई शुरू होने के बाद से मास्को समर्थक बलों ने शायद ही कभी युद्ध के मैदान में बड़े नुकसान को स्वीकार किया किया है। रमजान कादिरोव ने कहा- ‘घटनास्थल पर सभी बचाव अभियान पूरे कर लिए गए हैं और मृतकों और घायलों…
वाराणसी | आम जनमानस में गहरी पैठ बना चुका भगवान भास्कर और छठी मइया के उपासना का महापर्व चार दिवसीय डाला छठ शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। महापर्व पर व्रती महिलाओ ने तड़के स्नान ध्यान कर भगवान भास्कर, छठ माता की आराधना की। इसके बाद चार दिवसीय व्रत का संकल्प लिया। व्रती महिलाएं आम की लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर नये अरवा चावल का भात, चने का दाल, कद्दू की सब्जी बना कर छठी मइया को शाम को भोग लगायेगी। शाम को इसे स्वयं ग्रहण करेंगी। फिर इसे प्रसाद के रूप में परिजनों में वितरण…
बोकारो। संतान पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कहां-कहां माथा नहीं टेकते, लेकिन झारखंड से मानवीय संवेदना को तार-तार करने वाली एक खबर सामने आयी है। मामला बोकारो शहर का है, जहां एक नवजात बच्चे को लावारिश हालात में फेंक दिया गया, जिसके बाद उस नवजात को कुत्ते ने अपना निवाला बना लिया। कुत्ते ने नवजात शिशु का हाथ और पैर नोंच खाया था। यह घटना बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 इ की है। मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु…
रांची। गुरुवार को झारखंड राज्य चित्रगुप्त महा परिवार एवं रांची जिला चित्रगुप्त महा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त जी की आराधना एवं पूजा बिहार क्लब कचहरी रोड के प्रेक्षागृह में प्रात: 11:00 बजे पंडित सुभाष पाठक के द्वारा संपन्न करायी गयी। संध्या 7:00 बजे महाआरती के साथ पूजा की समाप्ति हुई। उसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। पुन: आज शुक्रवार को प्रात: 10:00 हवन एवं मंत्रा गिक कलश विसर्जन तथा अपराह्न लगभग 12:00 बजे मूर्ति विसर्जन संपन्न होगी। उपरोक्त पूजा के आयोजन में मुख्य रूप से डॉक्टर अजीत कुमार सहाय, राजीव रंजन प्रसाद, दीपक कुमार लाल,…
रांची। झारखंड प्रदेश मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से झारखंड विधानसभा सभागार में शिक्षा तथा संवाद विषय पर गुरुवार को परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिक्षा किसी से भी मिले उसे लेनी चाहिए। प्रेम का संबंध ही प्रगति का मार्ग है। धरती में हम एक-दूसरे के पूरक हैं। मरांडी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मंच ने इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिससे संवाद का रास्ता प्रारंभ हो रहा है। इस प्रयास को और आगे बढ़ाना चाहिए। यह तभी संभव होगा,…