आजाद सिपाही संवाददाता गढ़वा जिले के चिनिया में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। उधर, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। शनिवार रात गांव में दुगार्पूजा स्थल पर महाभारत धारावाहिक दिखाया जा रहा था। रात 12 बजे जब धारावाहिक खत्म हुआ तो घर जाने के दौरान नाबालिग को दो लड़कों ने जबरन उठा लिया और वहां से 200 मीटर दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। सुबह चार बजे लड़की को यह धमकी देकर छोड़ा…
Author: admin
रांची। सोमवार को हिंदपीढ़ी पूजा कमिटी वैशाखी संघ के पूजा पंडाल में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा पूजा में शामिल हुए। पूजा पंडाल में आये अतिथियों का स्वागत राहुल सिन्हा चंकी और समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। सोमवार को मरांडी ने राजधानी रांची के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां भवानी के दर्शन किये। इसी क्रम में मरांडी ने हिंदपीढ़ी पूजा कमिटी वैशाखी संघ के पूजा पंडाल में आये दर्शनार्थियों के बीच प्रसाद वितरण भी किया। मरांडी ने सभी मां भवानी के भक्तों को दुर्गा…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में शादी रचा कर नाबालिग लड़की को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पचंबा पुलिस ने तीन महिला सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे जाने वाले आरोपियों में चार आरोपी मध्यप्रदेश, दो राजस्थान, तीन बिहार और तीन आरोपी गिरिडीह जिले के गावां और बेंगाबाद के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी एएसपी हरीश बिन जामा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। एएसपी ने बताया कि 5 जुलाई को पचंबा थाना क्षेत्र के नारोबाद गांव से एक 12 वर्षीय नाबालिग गायब हो गयी थी। 14 जुलाई को नाबालिग की…
रांची। राजधानी रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 अक्टूबर को मैच खेला जाना है। इसके मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के क्यूरेटर आशीष भौमिक, रांची आ रहे हैं। वह यहां जेएससीए स्टेडियम के सेंट्रल एरिया में बनी तीनों पिचों की जांच करेंगे। उनके इस काम में जेएससीए के क्यूरेटर डॉ एसबी सिंह, जो बीसीसीआइ के भी क्यूरेटर हैं, मदद करेंगे। इन तीनों पिचों को रोल कर तैयार कर लिया गया है। इससे पहले 27 सितंबर को इनमें से एक पिच पर यह देखने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों का अभ्यास मैच हुआ था कि पिच कैसा व्यवहार…
चाइबासा। चक्रधरपुर थाना अंतर्गत श्रीश्री रानी रसाल मंजरी दुर्गा पूजा पंडाल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर चक्रधरपुर थाना पुलिस और अग्निशामक वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी घटना होने से बच गयी। जानकारी के अनुसार रांची चाइबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई चक्रधरपुर के किनारे शहर के अनुमंडल अस्पताल परिसर में श्रीश्री रानी रसाल मंजरी दुर्गा पूजा समिति का पंडाल लगा था। तभी शॉर्ट सर्किट होने से पंडाल के पीछे तरफ आग लग गयी। आग लगने के बाद अस्पताल के…
रांची। भाकपा माओवादी संगठन के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने बयान जारी कर दावा किया कि सरकार का झारखंड के बूढ़ा पहाड़ और बिहार के छक्कर बंधा, भीम बांध में पुलिस कैंप स्थापित कर माओवादियों के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक जीत और बिहार को माओवादियों से मुक्त होने की घोषणा समाधान-प्रहार की विफलता पर पर्दा डालने वाला सफेद झूठ है। संगठन ने माओवादियों का सफाया करने के लिए चलाये गये मिशन समाधान-प्रहार (2017-2022) अभियान को विफल बताया है। माओवादी संगठन के प्रवक्ता ने अपने बयान में माना है कि आॅपरेशन ग्रीन हंट के तहत विभिन्न नामों से…
रांची। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा झारखंड कैडर के अधिकारी राहुल शर्मा को संयुक्त सचिव आयुष मंत्रालय भारत सरकार के पद पर नियुक्त किया है। इनकी प्रतिनियुक्ति पांच साल तक के लिए होगी। हाल में ही राहुल शर्मा को झारखंड सरकार ने योजना एवं विकास विभाग के सचिव के पद से स्थानांतरित करते हुए पंचायती राज सचिव के पद पर नियुक्त किया था। राहुल शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र ने कुल 33 आइएएस अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने अधिसूचना जारी दी है।
पलामू। पलामू जिले में रविवार की देर शाम को जैप 8 में तैनात जवान को ट्रेनिंग के दौरान गोली का झटका लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का नाम हीरालाल है। बताया जाता है कि जैप 8 में तैनात सभी जवानों की ट्रेनिंग चल रही थी और उस ट्रेनिंग में हीरालाल भी शामिल था। आनन-फानन में हीरालाल को मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालात को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया है। हीरालाल को आंख में गोली का झटका लगी है।
गिरिडीह। गिरिडीह सेंट्रल जेल के प्रभारी अनिमेष चौधरी से दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने की जांच अब एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) करेगा। इस संबंध में डीजीपी ने एटीएस एसपी को निर्देश दिया है। इस पूरे मामले को लेकर डीजीपी ने हजारीबाग रेंज के डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह से भी रिपोर्ट मांगी है। अगस्त महीने में की थी शिकायत, अब तक नहीं हुई कार्रवाई अगस्त महीने में ही इस मामले की शिकायत जेल अधीक्षक ने की थी। इस शिकायत में बताया गया कि गिरिडीह जेल में बंद शातिर अपराधी ने ढेर सारी सुविधाओं की मांग की थी। सुविधा ना मिलने पर…
रांची। रांची में रावण दहन की तैयारी तेज है। बारिश के मौसम को देखते हुए ऐसा रावण तैयार किया जा रहा है, जो वाटर प्रूफ है। रावण दहन में वृहद कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से रांची के मोरहाबादी में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बारिश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की तैयारी भी इसी आधार पर की जा रही है। 5 अक्तूबर को दशहरा के मौके पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन होगा। मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि मोरहाबादी में आयोजित होनेवाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत…
गोला (आजाद सिपाही )। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी में सोमवार को दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया था। अलसुबह से ही श्रद्धालु व भक्तगण माता की पूजा-अर्चना और दर्शन के पहुंचने लगे। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। भीड़ में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल थीं। वहीं दूसरी ओर पूजा समिति द्वारा भी अष्टमी से लेकर दशमी तक उमड़नेवाली भीड़ को देखते हुए बेहतर व्यवस्था की है। अधिकांश मंदिर में महिला व पुरुष के लिए अलग से लाइन लगी हुई थी। इससे श्रद्धालुओं को ज्यादा…