आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट के नये ट्रस्टियों के नाम की घोषणा बुधवार को हुई। इसमें रतन टाटा, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस केटी थॉमस, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृहमंत्री अमित शाह को ट्रस्टी बनाया गया है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी की बैठक के एक दिन बाद हुई। सलाहकार बोर्ड में भी मशहूर हस्तियां: ट्रस्टियों के बाद पीएम केयर्स फंड में सलाहकार बोर्ड भी बनाया गया। जिसमें कई मशहूर शख्सियतों को शामिल किया गया। इनमें भारत के पूर्व सीएजी राजीव महर्षि, इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व…
Author: admin
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। बुधवार को सुबह गोड्डा में नेशनल हाइवे पर महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कीचड़ वाले पानी से स्नान किया। वह कई घंटे गंदे पानी में बैठी रहीं और केंद्र सरकार को कोसती रहीं। इसके बाद भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगता है अब हेमंत जी के रवैये से कांग्रेसी नेता भी खफा हो गये हैं और इसलिए अपनी ही सरकार को निशाना बना रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने ये बातें ट्वीट कर कहीं। क्या कहा पूर्व सीएम ने पूर्व सीएम…
पटना। राजद की राज्य परिषद की बैठक में आज राजद सुप्रीमो लालू यादव भाजपा पर जमकर गरजे। उन्होंने भाजपा को दंगाई पार्टी बताते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा से हमारी पुरानी दुश्मनी है। वे लोग हमें झुकाने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन मैं नहीं झुका और ना झुकने वाला हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं। इस बार 2024 में भाजपा को धूल चटाकर रहेंगे। अपने मुख्यमंत्रित्व काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे बिहार का मुख्यमंत्री थे तो गरीबों के घर और झोपड़ियों में जाकर…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि झारखंड में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध खनन हुआ है। इडी ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। पंकज मिश्रा झारखंड के मुख्यमंत्री और बरहेट के विधायक के राजनीतिक प्रतिनिधि है और उनके विधानसभा क्षेत्र में संचालित कथित अवैध खनन गतिविधियों को अपने सहयोगियों के जरिये नियंत्रित करते हैं। गौरतलब है कि बीते 16 सितंबर को इडी ने रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में…
झारखंड बिहार की सीमा पर स्थित पलामू जिले के हैदरनगर बाजार से रेलवे गुमटी जाने वाले मेन रोड पर प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल लाल अग्रवाल व सुनील लाल अग्रवाल की सीमेंट दुकान के पास अपराधियों ने हवाई फायरिंग की। इसके बाद चार पर्चा फेंक भाग गए। अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे। पर्चा में दोनों व्यवसायी भाइयों से 50-50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की बात लिखी है। घटना की जिम्मेदारी बिटू सिंह ने ली है।
रांची। भाजपा के झारखंड संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का आज पहली बार झारखंड आगमन हो रहा है. अमूमन यह देखा जाता है कि कोई भी बड़ा नेता का पहली बार राजधानी रांची आना होता है, लेकिन झारखंड के नवमनोनित भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी पहले नेता होगें, जो राजधानी रांची के बजाय संथाल परगना को साधने के लिए पहली बार देवघर पहुंच रहे हैं. वह मंगलवार को वायुमार्ग से दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर दोपहर 2:45 बजे पहुंचेंगे. जहां भाजपा नेता व कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत करेंगे. इसके बाद वह बाबा दरबार में माथा टेकेंगे. जबकि…
PM नरेन्द्र मोदी आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में देशभर से भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के महापौर और उपमहापौर शामिल होंगे। पीएम मोदी भाजपा के मेयरों के इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देशभर के 121 महापौर और उपमहापौर इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह महापौर सम्मेलन पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
रांची। राजधानी रांची के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर काफी कम हो गया है। इस कारण बारिश से राहत भी मिली है.।लेकिन मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक राजधानी रांची सहित राज्यभर में 20 से 22 सितंबर तक भारी बारिश देखने को मिलेगी। सबसे ज्यादा बारिश राज्य के दक्षिण इलाके में देखने को मिलेगी, तो वहीं 23 और 24 सितंबर को राज्यभर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से वे ऑफ़ बंगाल में…
रांची। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा हाइकोर्ट में दाखिल अवमानना वाद पर आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान निशिकांत के अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने बहस की। उन्होंने कोर्ट में कहा कि एयरपोर्ट का पूरी तरह से संचालन अब तक शुरू नहीं किया गया है। राज्य सरकार कई कार्यों में देर कर रही है। इसके साथ ही नाइट लैंडिंग भी शुरू नहीं की गयी है और न ही एयरपोर्ट के आस-पास की ऊंची बिंल्डिंग को तोडा गया है। वहीं सरकार की ओर से यह बताया गया कि काफी काम अंतिम चरण में है। सोमवार को हुई आंशिक सुनवाई के बाद अदालत…
रांची। भाजपा अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के उद्देश्य से वह एक साथ कई मोर्चों पर काम कर रही है। पार्टी का विशेष फोकस 2019 में हारी हुई दो लोकसभा सीटों राजमहल और चाइबासा के साथ-साथ उन सीटों पर भी है, जहां से भाजपा सांसद लगातार जीत रहे हैं। खासतौर से उन सीटों पर ,जहां से एक ही नेता ने लोकसभा का पिछला दोनों चुनाव जीता हो। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में राजमहल, दुमका, गोड्डा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम,…
रांची। हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी मामले में जानकारी जुटाने के ध्येय से इडी ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक विष्णु अग्रवाल ने ही अधिवक्ता राजीव कुमार के लिए रांची से कोलकाता जाने का टिकट बुक किया था। विष्णु अग्रवाल के बारे में कहा जा रहा है कि वह कारोबारी सोनू अग्रवाल के करीबी हैं। पूछताछ के बाद इडी ने विष्णु अग्रवाल का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया है और उसकी डिटेल्स निकाल रही है। विष्णु अग्रवाल ने उगले राज सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ में विष्णु अग्रवाल ने बताया है…