Author: admin

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डीजीएचएस डॉ. अतुल गोयल ने देश भर में विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं द्वारा अपनाए गए हीट वेव की स्थिति, आग और विद्युत सुरक्षा उपायों की तैयारियों का आकलन करने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साथ गुरुवार को एक आभासी बैठक की। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्मी के मौसम में अस्पतालों में आग को रोकने के उपायों और हीटवेव तैयारियों की समीक्षा की। बढ़ती गर्मी में आग लगने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी…

Read More

रांची। हाइकोर्ट ने मेसर्स स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की याचिका की सुनवाई के दौरान कहा है कि चूंकि पोस्ट न्यायिक व्यक्ति नहीं है, इसलिए आपराधिक मामलों में मुकदमा का सामना करने के लिए समन पोस्ट या पोजीशन के खिलाफ जारी नहीं किया जा सकता है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि सीजेएमए चाइबासा ने डीजीएम सेल, मेसर्स आरएमडी गुआ ओर माइंस के खिलाफ समन जारी करके अनुचित कार्य किया है। खासकर तब जब ऐसा पद निर्विवाद रूप से अस्तित्व में ही नहीं है। ऐसे में कथित आपराधिक कृत…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट ने एक्स्ट्रीम बार के संचालक विशाल सिंह, उदय सिंह, पंकज अग्रवाल और रवि कुमार को जमानत दे दी है। विशाल को न्यायिक दंडाधिकारी शम्भू महतो की कोर्ट ने जमानत की सुविधा प्रदान की है। दरअसल 26 मई की देर रात एक्स्ट्रीम बार में जमकर मारपीट के बाद गोली चली थी। इसमें बार के डीजे संदीप प्रमाणिक की मौत हो गयी थी। इसके बाद 28 मई को पुलिस ने मारपीट के आरोप में बार के मालिक उदय शंकर सिंह, बार का लीज होल्डर विशाल सिंह सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना को लेकर चुटिया थाना में…

Read More

रांची। पुरानी रांची में बीती रात हुए गोलीकांड के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोगों ने गुरुवार को कोतवाली थाना का घेराव किया। इस दौरान आदिवासी संगठनों ने गोली चलाने वाले जमीन दलाल को जल्द से गिरफ्तार करने की मांग की। थाना घेरने आये लोगों ने कोतवाली थाना हाय-हाय, पैसा लेकर निर्दोष को गिरफ्तार करना बंद करो के नारा लगाये। आदिवासी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रांची बंद करने की भी चेतावनी दी। सामाजिक कार्यकर्ता आकाश बेग ने कहा कि जमीन दलाल माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वे खुलेआम आदिवासी समाज के लोगों…

Read More

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला से श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण कराई की और फल व मिष्ठान का भोग लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। परम्परा के मुताबिक गुरुवार को तड़के चार बजे महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलते ही पंडे…

Read More

काठमांडू। नेपाल में सत्ता गठबन्धन के बदलने के दो महीने बाद सात में से छह प्रदेश की सरकार बदलने के बाद अन्तत: मधेश प्रदेश की सरकार भी बदलने वाली है। मुख्यमंत्री सरोज यादव ने सदन में विश्वास मत खो दिया है। सदन में पांचवीं बार विश्वास का मत लेने वाले सरोज यादव के पक्ष में 107 विधायकों में से सिर्फ 50 विधायकों ने ही पक्ष में मतदान किया। सत्तारूढ़ जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के 20, नेपाली कांग्रस के 22 और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के आठ विधायकों ने पक्ष में मतदान किया। माओवादी, एमाले, जनमत के 53 विधायकों ने विश्वास मत…

Read More

रांची। झारखंड आंदोलनकारी अमीन अहमद ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से जोबा मांझी की बेहतरीन सफलता पर खुशी जाहिर की। कहा कि यह जीत वीर शहीद देवेंद्र मांझी के खून और जोबा के पसीने की जीत है। उनके दिवंगत पति के अधूरे सपनों को पूरा करने का आशीर्वाद मिला है। कोल्हान की आवाज बुलंद करने के लिए मौका मिला है। उन्होंने कहा कि जोबा मांझी आम लोक सभा चुनाव 2024 में झारखंड राज्य से एक मात्र आदिवासी महिला हैं, जिन्होंने जीत का परचम लहराया है और कोल्हान की राजनीति में अपना बर्चस्व कायम करने में कामयाबी हासिल की है। बधाई देने…

Read More

नई दिल्ली। अठारहवीं लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता नरेन्द्र मोदी के सप्ताहांत होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पड़ोसी देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष इस ऐतिहासिक पल के साक्षी होंगे। अभी तक नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बीच बताया गया है कि आमंत्रित किए जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। इस बीच श्रीलंका के…

Read More

-दरबार साहिब परिसर में लहराई गई तलवारें, भिंडरावाले के पोस्टर लहराकर की गई खालिस्तान की मांग चंडीगढ़। पंजाब में आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर आज अमृतसर में हालात तनावपूर्ण हैं।कई गरमपंथी सिख संगठनों नेअमृतसर बंद का ऐलान किया है। इस बीच दरबार साहिब परिसर में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। हेड ग्रंथी ने अरदास करवाई। पंजाब में आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर इंदिरा गांधी के हत्यारे के सांसद पुत्र को सम्मानित किया गया। इन कार्यक्रमों के बीच खडूर साहिब से सांसद कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर और फरीदकोट से सांसद चुने गए सरबजीत सिंह…

Read More

रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों ने फायरिंग भी की। फायरिंग में आकाश नाम के युवक को गोली लगी है, जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। घटना बुधवार देर रात की है। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मारपीट और फायरिंग की घटना गगन और आकाश गुट के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग बिल्डर के लिए जमीन पर कब्जा करने का काम करते हैं। गगन ने एक बिल्डर के लिए बाउंड्रीवाल…

Read More

नई दिल्ली। विश्व हिन्दी परिषद की बैठक में हिन्दी को राष्ट्र और विश्व भाषा बनाने के संकल्प को दोहराया गया। गत दिवस हरियाणा भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अदिति महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. संध्या वात्स्यायन ने की। बैठक में 25-26 जुलाई को होने वाले ‘श्री अरविन्द’ से संबंधित सम्मेलन की रूप-रेखा तैयार की गई। विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश का अग्रणी विश्वविद्यालय है। इस नाते राष्ट्र उत्थान से संबंधित गतिविधियों में दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों का बढ़-चढ़ कर भाग लेना महत्वपूर्ण मायने रखता है।…

Read More