Author: admin

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के सभी हिस्सों में गुरुवार को वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाएं सुबह में स्नान करने के बाद वटवृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं और विधि विधान से पूजा कर कच्चे धागे को पेड़ में बांधते हुए अखंड सौभाग्य के लिए अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। रांची के पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भी सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर वट सावित्री की कथा सुनी। इस दौरान दान पुण्य देकर अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।…

Read More

रांची। राजधानी रांची के पिठौरिया इलाके में महिला का शव बरामद किया गया है। यह शव पिठौरिया थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा जंगल से बरामद किया गया है। पिठौरिया पुलिस लाश को कब्जे में ले कर रिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के पुत्र ने एक नामजद पर प्राथिमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में पुत्र ने दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Read More

-मोदी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने लोकसभा भंग क सहयोगी दलों ने मोदी को समर्थन पत्र सौंपा -संसदीय दल की बैठक 7 जून को होगी, इसके बाद दावा करेंगे पेश आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गयी है। इसी सिलसिले में बुधवार को एनडीए की पहली बैठक पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई। एक घंटे चली बैठक में मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के सांसदों की 7 जून को बैठक होगी। इसके बाद शाम…

Read More

नयी दिल्ली (आजाद सिपाही)। दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ा दी। केजरीवाल को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये पेश किया गया। कोर्ट ने केजरीवाल की मेडिकल ग्राउंड पर सात दिन की जमानत की मांग वाली अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि केजरीवाल के जरूरी मेडिकल टेस्ट करायें। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने 1 जून की हुई सुनवाई में केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला 5 जून के लिए सुरक्षित रख लिया था। केजरीवाल ने…

Read More

-कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नव निर्वाचित सांसदों का अभिनंदन -कमियों को दूर करने का होगा प्रयास: मीर रांची। नव निर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा, सुखदेव भगत का अभिनंदन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दोनों सांसदों को संविधान की प्रति देकर स्वागत किया। मीर ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन का मुद्दा आम आदमी के अधिकारों को बचाने का था। हमने सबके सहयोग से सभी सीटों पर अच्छी लड़ाई लड़ी। हमें उम्मीद ज्यादा थी लेकिन हम थोड़े…

Read More

-पहली बार गठबंधन की सरकार का करना होगा नेतृत्व प्रशांत झा रांची। नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक जीवन में कई परीक्षाएं दी हैं। गुजरात में भाजपा को अंगद की तरह पैर जमाना हो या देश में शीर्ष स्तर पर भाजपा को ले जाना हो। मोदी ने हर परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस बार जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, तो उनके सामने एक और परीक्षा है। गठबंधन की सरकार चलाना। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को साधना और साथ लेकर चलना। इस परीक्षा में उनके सामने कई चुनौतियां आयेंगी। वह इन चुनौतियों से कैसे…

Read More

रांची। भाजपा की आठ और आजसू की एक सीट पर जीत में भाजपा ओबीसी मोर्चा का अहम रोल रहा है। पांच लोकसभा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन में मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दो महीने से भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रवास कर राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक सम्मेलन, बैठक, युवा संवाद, नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण, जनसंपर्क, सोशल मीडिया आदि माध्यम से नरेंद्र मोदी सरकार में पिछड़ों के हित में चल रही योजनाओं, कार्यों की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचायी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में जारी गिरावट पर आज रोक लगी है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी की कीमत में आज इजाफा हुआ है। सोने की कीमत में आज 700 रुपये से 800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। सर्राफा बाजार में आज आई इस उछाल के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,880 रुपये से लेकर 73,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 66,810 रुपये से लेक्र 67,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।…

Read More

नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डॉट) उद्योग जगत की उभरती तकनीकों को अपनाकर संगठनों और स्टार्टअप्स की सहायता करने के उद्देश्य से एक नई पहल की योजना बना रहा है। संचार मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि डॉट चौथे चरण के उद्योग परिवर्तन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसमें आधार सर्वेक्षण के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। यह डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने एवं 5जी और 6जी प्रौद्योगिकी के लिए उद्योगों को तैयार करने की व्यापक रूपरेखा होगी। मंत्रालय के मुताबिक सर्वेक्षण…

Read More

नई दिल्ली। मंगलवार को मतगणना के नतीजे की वजह से लगे झटकों के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज जोरदार वापसी की। केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की संभावना से शेयर बाजार 3 प्रतिशत से भी अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने इंट्रा-डे में 2,655 अंक और निफ्टी ने 875 अंक से अधिक की छलांग लगाई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 3.20 प्रतिशत और निफ्टी 3.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। दिन भर के कारोबार के बाद बीएसई और निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ हरे निशान…

Read More

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची सिटीजन फोरम की टीम ने बुधवार को हरमू हाउसिंग कॉलोनी में पौधरोपण किया। फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में बेल, पीपल, बड़, नीम, अमरूद के पौधे लगाए गए। मौके पर दीपेश कुमार निराला ने कहा कि तेजी से रांची का मौसम बदला है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए रांची सिटीजन फोरम ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी घर, ऑफिस, प्रतिष्ठान के आसपास पौधे लगाएं और उनकी देखभाल कर रांची के मौसम को पूर्व की भांति…

Read More