रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चार एस्केलेटर की खराब स्थिति को देखते हुए मंगलवार को हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने एस्केलेटर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋतु कुमार ने कहा कि 12 जून से हम लोग हाई कोर्ट के नए भवन में आए लेकिन उसके बाद से हाई कोर्ट के चार एस्केलेटर एक साथ कभी चलते नहीं देखे गए। एस्केलेटर के खराब रहने से अधिवक्ताओं एवं हाई कोर्ट आने वाले मुवक्किलों को प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि चार में से तीन एस्केलेटर खराब हैं और वह…
Author: admin
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सोमवार को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर नई दिल्ली से रांची पहुंचे। तरुण चुग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है। अब तो मंत्री और कांग्रेस पार्टी विधायक दल के नेता के घर से ईडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपये नकदी बरामद हो रहे हैं। तरुण ने कहा कि झारखंड के हर साख पर एक आलमगीर बैठा है। ऐसे में ठगबंधन की सरकार में अंजाम-ए-झारखंड क्या होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि ये पैसे किनके हैं। साथ ही कहा कि झारखंड…
रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी कांग्रेस पार्टी देगी। महिलाओं को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा। पहले और दूसरे फेज के चुनाव में भाजपा दूर तलक नहीं दिख रही है। अब झारखंड की बारी है। झारखंड की जनता भी मत देकर फैसला सुनायेगी। बाहरी लोगों को जनता इस बार भगायेगी। खोखले नारों के पीछे बाहर के लोग नुमाइंदगी कर रहे हैं। इसी कारण लोग आपके मामले को नहीं उठाते हैं।
रांची। कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि देश को बचाने के लिए आगे आयें। दस साल तक पीएम नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलकर सरकार चलायी। जुमलेबाज सरकार है। जनता इसे नकार चुकी है। गुमला की सभा में भी प्रधानमंत्री झूठ का पुलिंदा खोलकर चले गये। इस कारण बूथ को मजबूत करें, और हर हाल में मतदान करें। इस बार करो या मरो की स्थिति है।
रांची। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आठ मई को पलामू लोकसभा क्षेत्र में भवनाथपुर और छतरपुर सहित कई अन्य चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। यह जानकारी राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने सोमवार को दी।
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 6 मई को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की रैली में हेमंत सोरेन को ऐसे पेश किया गया कि भ्रष्टाचार से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। हेमंत सोरेन हों या उनकी पूरी सरकार, सभी भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई हैं। वह बार-बार कहते हैं कि आदिवासी होने के कारण उन्हें फंसाया जा रहा है। परेशान किया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल में आदिवासियों के मान सम्मान को पूरी तरह से धूमिल करने का काम किया। आदिवासियों…
रांची। मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी में नोटों के पहाड़ मिलने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि करोड़ों रुपये का मिलना, यह साफ इंगित करता है कि यह पैसा मंत्रियों और अधिकारियों के हैं। सबके गंठजोड़ से झारखंड के गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़ों की विकास के पैसों की लूट की गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने झामुमो, कांग्रेस और राजद को सेवा करने के लिए सत्ता सौंपी थी, लेकिन इन दलों की सरकार ने झारखंड को…
रांची। सोमवार को रांची गौशाला न्यास प्रांगण में सत्र 2023-26 की कार्यकारिणी पदाधिकारी का चयन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष पद के लिये पुनीत पोद्दार निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के तौर पर रतन लाल जालान एवं एस एन राजगढ़िया, मंत्री के तौर पर प्रदीप राजगढ़िया, उप मंत्री सुरेश जैन एवं राजेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार सहित 31 सदस्यों की कार्यकारिणी टीम चयनित की गई उसके पश्चात अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने सभा के समक्ष स्वागत भाषण दिया। आने वाले 3 वर्षों में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा सभा के समक्ष रखी। ट्रस्टी चेयरमैन एवं उपाध्यक्ष रतन जालान ने…
पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चुनने के बाद दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। अंग्रेज के 200 साल तक शासन करने के बाद जब हमें आजादी मिली, आजादी से लेकर के 2014 तक भारत आर्थिक क्षेत्र में 12वें स्थान पर था। इसे मात देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति को पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया। भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। कभी मोहम्मद गजनी आया, उसने 17 बार देश को लूटने का काम किया। इसके…
बोकारो। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि आज जिस हिसाब से सभा में भीड़ की उपस्थिति है, उसे देखकर लग रहा है कि नामांकन सभा नहीं यह जीत की सभा है। सुदेश महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने इस प्रदेश के दायित्व को एनडीए के परिपेक्ष्य में 14 की 14 सीट जीत का नारा तय किया है। इस बार 400 पार का उत्साह पूरी जनता में साफ दिखाई दे रहा है। हमारा संकल्प स्पष्ट है कि हम 2047 तक भारत को श्रेष्ठ देश की श्रेणी में शामिल करना चाहते हैं। इसलिए आपका वोट हासिल करना…
बोकारो। चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आज जो जनसैलाब इस सभा में उमड़ा है, इसे देखकर दावे के साथ कह सकता हूं कि दो गुना वोट से हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं। इंडी गठबंधन ने किस प्रकार से झारखंड को लूटने का काम किया, अब वह किसी से छिपा नहीं है। कोयला, बालू, लोहा, जमीन सबको लूट डाला। अभी जो टेंडर घोटाला हुआ, उसे भी कैसे भुला जा सकता है। झारखंड सरकार के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के यहां से 30 करोड़ नकद मिल रहा है। यह सब किसका पैसा है। सब लूट का है। लूट-लूट…