Author: azad sipahi

रांची। रांची नगर निगम द्वारा होर्डिंग पर लगे विज्ञापन के टैक्स की दर में वृद्धि को अवैध बताने वाली प्रतिभा एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड सहित 19 याचिकाओं पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रांची नगर निगम के उस आदेश को अवैध बताते हुए निरस्त कर दिया है, जिसमें होडिंग पर दिये जाने वाले विज्ञापनों के टैक्स में वद्धि की थी। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एआर चौधरी की कोर्ट ने नगर निगम के आदेश निरस्त करते हुए कहा कि किसी भी टैक्स के निर्धारण, वसूली और वृद्धि के लिए एक नियमावली बनायी जाती है। रांची नगर निगम ने जिस समय…

Read More

वरीय संवाददाता रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की न्यायिक हिरासत अवधि सीबीआइ कोर्ट ने 21 दिसंबर तक बढ़ा दी है। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में बंधु तिर्की की उपस्थिति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल से हुई। बंधु तिर्की को सीबीआइ१ ने 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट भेजा गया था। इधर, बंधु तिर्की की जमानत को लेकर हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। उनके अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश ने उनकी जमानत खारिज की थी।

Read More

वरीय संवाददाता रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर के खिलाफ दर्ज मानहानि के मुकदमे को पुन: सुनवाई के लिए अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया की कोर्ट में भेजे जाने के प्रधान न्यायायुक्त के आदेश को झारखंड हाइकोर्ट में चुनौती दी गयी है। वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा की गयी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा रांची सिविल कोर्ट में दाखिल किया गया था। इस पर सुनवाई करते हुए अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया की कोर्ट ने मुकदमे को निरस्त कर…

Read More

इंदौर। पाकिस्तान में बैठकर भारतीयों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों से एसटीएफ को 40 से ज्यादा बैंक खातों और 30 से अधिक डेबिट कॉर्ड का पता चला है। यह ई-वॉलेट्स और ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से करोड़ों का ट्रांजेक्शन करते थे। इन्होंने आठ सालों में कई भारतीयों को ठगा है। एसटीएफ एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से बैंक खाता प्रोवाइड करने वाले पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ छोटू निवासी सतना हाल कल्प कामधेनू नगर का पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया…

Read More

वरीय संवाददाता रांची। विधायकों एवं पूर्व विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का स्पीडी ट्रायल कराने का आग्रह करने वाली झारखंड अगेंस्ट करप्शन की जनहित याचिका पर सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। कोर्ट ने मामले में सीबीआइ और इडी को प्रतिवादी बनाते हुए शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने जानना चाहा है कि विधायकों एवं पूर्व विधायकों के खिलाफ इडी और सीबीआइ में कितने मामले दर्ज हैं। इन आपराधिक मामलों का क्या स्टेज है। कितने मामले में फैसला आया है और कितने लंबित हैं। कोर्ट ने इसकी विस्तृत जानकारी नौ जनवरी 2019 तक मांगी है। अगली सुनवाई…

Read More

वरीय संवाददाता रांची। वर्ष 2013 में डोरंडा में छह वर्षीय बच्ची के साथ रेप और हत्या मामले की जांच को लेकर कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार को नौ जनवरी 2019 तक कंप्रिहेंसिव रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। यह रिपोर्ट जवाबदेह अधिकारी द्वारा दिया जाना चाहिए। मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिरुध बोस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। खंडपीठ ने कहा कि सरकार शपथ पत्र में इसकी पूरी जानकारी दे कि पुलिस ने जांच को लेकर क्या कदम उठाये हैं। अगर रिपोर्ट से कोर्ट संतुष्ट…

Read More

नवादा। बिहार के नवादा जिले में शनिवार देर रात आग से झुलसकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गयी। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के लखमोहना गांव के महादलित टोला की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है। पुआल में आग लगने से हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में रखे बोरसी से पुआल में अचानक आग लग गयी। देखते-देखते आग पूरे घर में फैल…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार तलाशने मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को यूनाइटेड अरब अमीरात गये। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डिग्री से कहीं अधिक युवाओं को हुनरमंद बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि दुबई और आबूधाबी में रोजगार के लिए हुनरमंद युवाओं की मांग है। ऐसे में हमारे युवा किसी बिचौलिये के जाल में न फंसें, इसके लिए अमीरात में रोजगार देने वाली कंपनियों से सीधे बात करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 दिसंबर को दुबई में रोड शो का आयोजन होगा, जबकि 17 दिसंबर को इस मसले पर आबूधाबी…

Read More

रांची। खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि पारा शिक्षकों के मामले में सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार यदि पारा शिक्षकों की बातों को पूरा नहीं मान सकती है, तब भी बिहार और छत्तीसगढ़ में जिस तरह का स्केल दिया जा रहा है, उसी तरह का स्केल देकर आंदोलन को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मजबूत नहीं होगी तो उच्च शिक्षा मजबूत नहीं हो सकती है। ग्रामीण परिवेश के बच्चे प्रतिस्पर्धा में भाग नहीं ले सकेंगे। जो बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं वही…

Read More

विधायक पर गाली-गलौज करने का लगाया आरोप कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने आरोप को गलत कहा आजाद सिपाही टीम हुसैनाबाद/रांची। हुसैनाबाद के बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। यह प्राथमिकी हुसैनाबाद के अंचलाधिकारी बिपिन कुमार दुबे ने दर्ज करायी है। उन्होंने विधायक पर गाली-गलौज करने और बदसलूकी का आरोप लगाया है। इधर विधायक ने तमाम आरोपों को गलत और आधारहीन बताया है। आवेदन में सीओ ने विधायक पर न्यायिक कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और अपशब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सीओ ने कहा है कि स्थानीय विधायक कुशवाहा शिवपूजन…

Read More

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र एवं सरायकेला खरसवां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गतिलिपी-जोमरो के पास शनिवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी। इसमें कोबरा 209 बटालियन के एक जवान को गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए हेलिकाप्टर से रांची मेडिका अस्पताल भेजा गया है। जबकि ऑपरेशन में शामिल एक और जवान के पैर में चोट लगी है जिसे एंबुलेंस से इलाज के लिए चक्रधरपुर लाया गया है। इस इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के पकड़े या मारे जाने की सूचना नहीं है। नक्सली…

Read More