Author: azad sipahi

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। एनकाउंटर में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर जहूर ठोकर को मार गिराया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब की हत्या में जहूर का नाम सामने आया था। ऐसे में इसे सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान हिज्बुल के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को खबर मिली कि एक खास जगह पर दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिलने के…

Read More

नयी दिल्ली। पाकिस्तान उच्चायोग से 23 भारतीयों के पासपोर्ट गायब होने की खबर है। इससे सुरक्षा एक बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। ये सभी पासपोर्ट उन सिख तीर्थयात्रियों का है, जो पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में यात्रा के लिए जाने वाले थे। इनमें से एक करतारपुर साहिब भी है, जिसके लिए पिछले महीने ही भारत और पाकिस्तान में गलियारे के निर्माण का शिलान्यास किया गया था। यह मामला विदेश मंत्रालय के सामने आने के बाद इन 23 में से कई लोगों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी है। मंत्रालय अब इन सभी पासपोर्ट्स को रद्द करने की तैयारी में है।…

Read More

रांची। बिहार के पूर्व वित्तमंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल शनिवार को लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) पहुंचे। इस दौरान तीनों नेता लालू के स्वास्थ्य का हाल चाल लेंगे। साथ ही संभावना है कि तीनों नेता बिहार की राजनीति के ताजा हालातों के बारे में लालू को अपडेट करेंगे और 2019 के लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा करेंगे। लालू की तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी, इंफेक्शन बढ़ा रिम्स में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी…

Read More

रांची। रांची यूनिवर्सिटी के इतिहास में 56 वर्ष बाद पहली बार किसी को मानद उपाधि देने का निर्णय लिया गया है। बीके मृत्युंजय के नाम पर सहमति बनी है। वे ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यकारी सचिव हैं। मोरल वैल्यू पर अक्सर व्याख्यान देते हैं। रांची यूनिवर्सिटी में भी व्याख्यान दिया है। मानद उपाधि प्राप्त करने वाले बीके मृत्युंजय पहले व्यक्ति होंगे शुक्रवार को आरयू मुख्यालय में कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें बीके मृत्युंजय को मानद उपाधि देने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। आरयू से मानद उपाधि प्राप्त करने…

Read More

रांची। राज्य सरकार की नियोजन नीति पर झारखंड हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि पहली नजर में यह संवैधानिक नहीं लगता। किसी जिले में शत प्रतिशत आरक्षण देने से वहां के सभी पद वहीं के लोगों के लिए आरक्षित हो जायेंगे। बाहरी लोगों के लिए नियुक्तियां पूरी तरह बंद हो जायेंगी। सभी पदों पर स्थानीय लोग ही रहेंगे। ऐसा नहीं हो सकता। किसी भी पद को किसी के लिए शत प्रतिशत आरक्षित नहीं किया जा सकता। जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत ने हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निकाले गये विज्ञापन को चुनौती देने वाली सोनी कुमारी की…

Read More

रांची। कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव देश का संभवत: पहला चुनाव है, जिसमें न तो राष्ट्रीय पार्टियां और न ही क्षेत्रीय पार्टियों की दिलचस्पी दिख रही है। जबकि झारखंड में इसे 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। 20 दिसंबर को वोटिंग होगी और 18 दिसंबर को चुनाव प्रचार खत्म हो जायेगा। यानी चुनाव प्रचार के महज चार दिन और बचे हैं। लेकिन यहां एक दो को छोड़कर किसी भी पार्टी के बड़े नेता अब तक प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने नहीं पहुंचे। क्षेत्र में चुनाव की विशेष गहमा-गहमी भी नहीं दिख रही है। गिने-चुने पोस्टर…

Read More

रांची। मिशन 2019 को लेकर झारखंड भाजपा दो वर्षों से तैयारी में जुटी हुई हँै। पार्टी स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर लगातार कार्यक्रम किये गये। एक तरफ विपक्षी दल महागठबंधन की कवायद में जुटे हुए हैं, वहीं भाजपा अपने सहयोगी दलों को पूछ तक नहीं रही है। पिछले चार वर्षों में एक बार भी भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ बैठक नहीं की। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आजसू और लोजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। चार वर्षों में एक बार भी भाजपा का दरबार इन दलों के लिए नहीं खुला। भाजपा…

Read More

रांची। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि राफेल सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। राफेल सौदे पर झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झूठ-झूठ होता है। बार-बार दुष्प्रचार करने से वो सच नहीं हो जाता। आखिरकार सच्चाई सामने आ गयी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है झूठ की खेती और घोटाले करना। राफेल डील का सच सामने आ गया। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सच्‍चाई कभी छुपता नहीं है। एक न एक दिन सामने आ ही जायेगा। बल्‍कि इसका इतिहास कवाह है। अंत में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने सत्यमेव जयते कहकर अपनी वानी को विराम…

Read More

पलामू। पांच लाख का इनामी माओवादी सबजोनल कमांडर मुखदेव यादव गिरफ्तार। छत्तरपुर अनुमंडल क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को इसकी गिरफ्तारी की योजना बनायी। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनायी। जिसके बाद पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली।

Read More

रांची। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है। लालू ने मंगलवार को हाईकोर्ट में एक हस्तक्षेप याचिका दायर कर जमानत की मांग की है। उन्होंने मेरिट के अलावा अपनी उम्र और बीमारियों के आधार पर जमानत की मांग की है। कई तरह की बीमारी है लालू को याचिका में उन्होंने बताया है कि उनकी उम्र 71 वर्ष हो चुकी है। उन्हें कई तरह की बीमारियां हैं। इलाज रिम्स के अलावा दिल्ली और मुंबई में भी चल रहा है। उनकी रिपोर्ट और निचली अदालत के आदेश को देखते हुए…

Read More

राज्य में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा नयी दिल्ली/भोपाल। नौ बार से छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ (72) ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। वे सोमवार को भाेपाल के लाल परेड ग्राउंड पर शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव से करीब छह महीने पहले कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा संभाला था। कांग्रेस ने इस फैसले के साथ यह भी साफ कर दिया कि राज्य में कोई उप-मुख्यमंत्री नहीं होगा। पहले यह माना जा रहा था कि कमलनाथ के सीएम बनने की स्थिति में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।…

Read More